SL vs IND Today Match Prediction, 2nd Test - जानें दूसरे टेस्ट में कौन मारेगा बाज़ी, पिच रिपोर्ट और संभावित स्कोर
Published - 21 Aug 2026, 01:11 PM | Updated - 21 Aug 2026, 01:12 PM
Table of Contents
SL vs IND Today Match Prediction: श्रीलंका (SL) और भारत (IND) के बीच टेस्ट श्रृंखला का दूसरा मैच 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को 165 रन के बड़े अंतर से हराया है। इस मैच में भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया जिसके लिए इन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है।
दूसरी तरफ श्रीलंका के लिए सोनल दिनुशा ने शतक लगाया है। टीम इंडिया इस दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर WTC 2025-27 अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी वहीं मेजबान श्रीलंका टीम की कोशिश श्रृंखला में बराबरी करने की रहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और SL vs IND Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
यह भी पढ़ें: WTC फाइनल की रेस से पूरी तरह बाहर हुई ये 4 टीमें, अब सिर्फ इन 5 टीमों के बीच बची जंग
मैच डिटेल्स (SL vs IND 2nd Test Match Details)
| मैच | श्रीलंका बनाम भारत |
| स्टेडियम | सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो |
| मैच की तारीख | 23 अगस्त 2026 (10:00 AM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Star Sports TEN Network, DD Sports, Sony LIV |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (SL vs IND Head-to-Head)
मैच: 47
श्रीलंका ने जीते: 7
भारत ने जीते: 23
ड्रॉ/टाई: 17
हालिया फॉर्म (SL vs IND Recent Form)
श्रीलंका: L, D, L, W, D
भारत: W, W, L, L, W
पिच रिपोर्ट (SL vs IND Pitch Report- सिंहली स्पोर्ट्स क्लब)
सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो की पिच को संतुलित कहना गलत नहीं होगा। मैच की शुरुआत में पिच पर समान उछाल रहता है जिसने बल्लेबाजी थोड़ी आसान नजर आई है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, यह पिच धीमी हो जाती है और स्पिनर्स को मदद मिलने लगती है। पिच रिपोर्ट के आधार पर SL vs IND Today Match Prediction में स्पिनर्स अहम भूमिका निभाएंगे।
यहां अब तक 20 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिनके आंकड़े इस प्रकार हैं:
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 35% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 25% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 344 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 375 |
| तीसरी पारी का औसत स्कोर | 269 |
| चौथी पारी का औसत स्कोर | 159 |
| पिच अनुकूल | स्पिनर्स के लिए अनुकूल (66%) |
SL vs IND Today Match Prediction – संभावित स्कोर
सीनारियो 1: अगर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करती है
पहली पारी का अनुमानित स्कोर: 400-450
दूसरी पारी का अनुमानित स्कोर: 235-265
मैच परिणाम: भारत की जीत की संभावना
सीनारियो 2: अगर श्रीलंका टीम पहले बल्लेबाजी करती है
पहली पारी का अनुमानित स्कोर: 280-300
दूसरी पारी का अनुमानित स्कोर: 135-155
मैच परिणाम: भारत की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (SL vs IND Playing XI Today)
श्रीलंका प्लेइंग-XI
लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चांदीमल, कामिंदू मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), केशर नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, पसिंदू सोरियाबंदारा
भारत प्लेइंग-XI
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (SL vs IND Key Players)
टॉप बल्लेबाज
सोनल दिनुशा ने श्रीलंका टीम की ओर से पहले टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। ये इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।
देवदत्त पडिक्कल ने पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 211 रन बनाए हैं, जिसमें 165 रन की शानदार पारी शामिल है। यह अच्छी फॉर्म में है, इस मैच में भी यह भारत की तरफ से प्रमुख बल्लेबाज की भूमिका में होगा।
टॉप गेंदबाज
प्रभात जयसूर्या ने SL टीम की ओर से पहले टेस्ट में 7 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी श्रीलंका को इनसे अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।
मानव सुथार ने पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट लिए हैं। इन्होंने आखिरी दिन 6 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाने में अहम किरदार निभाया, ये इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।
SL vs IND Today Match Prediction- किस टीम का पलड़ा भारी?
श्रीलंका बनाम भारत दूसरे टेस्ट मैच में दोनों टीमों की हालिया फॉर्म, टीम संयोजन और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है। श्रीलंका टीम की बल्लेबाजी यूनिट में अनुभव और निरंतरता की कमी नज़र आई है। दूसरी तरफ टीम इंडिया की मजबूत बल्लेबाजी और संतुलित टीम संयोजन उसे इस मुकाबले में जीत की प्रबल दावेदार बनाते हैं।
श्रीलंका के जीतने की संभावना: 40%
भारत के जीतने की संभावना: 60%
यह भी पढ़ें: कोलंबो टेस्ट में कुलदीप यादव को होना पड़ सकता है ड्रॉप, इस खिलाड़ी को मिल सकता है टीम में मौका
SL vs IND Test 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad
श्रीलंका (SL) Squad
धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), निशान मदुश्का, लाहिरू उदारा, दिनेश चांदीमल, कामिंदू मेंडिस, पसिंदू सोरियाबंदरा, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुश्का, विश्व फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, सोनल दिनुशा, मिलन प्रियनाथ रथनायके, केशर नुवांथा
भारत (IND) Squad
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, औकिब नबी, ध्रुव जुरेल, गुरनूर बराड़, सारांश जैन
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।
Tagged:
Sri Lanka vs India SL vs IND Dream11 Prediction SL vs IND Today Match Prediction SL vs IND 2nd Test 2026ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।