टेस्ट में सचिन तेंदुलकर या जो रूट बेस्ट? दोनों के आंकड़ों की तुलना से जानिए पूरा सच

Published - 21 Aug 2026, 09:29 AM | Updated - 21 Aug 2026, 10:26 AM

Sachin Tendulkar Vs Joe Root

Sachin Tendulkar vs Joe Root In Test: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के नाम है। 2013 में रिटायर होने वाले सचिन के इस महारिकॉर्ड के सबसे करीब इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट पहुंच चुके हैं। रूट धीरे-धीरे सचिन के इस रिकॉर्ड के काफी नजदीक आते जा रहे हैं। यही वजह है कि माना जा रहा है कि अगर रूट दो साल और टेस्ट क्रिकेट खेलते रहे, तो वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन को पीछे छोड़ सकते हैं।

इसी वजह से अक्सर यह बहस होती रहती है कि सचिन तेंदुलकर और जो रूट (Joe Root) में से टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कौन है। दोनों ही बल्लेबाज अलग-अलग दौर में खेले हैं और दोनों की अपनी-अपनी खासियतें रही हैं। ऐसे में आंकड़ों की तुलना के आधार पर जानने की कोशिश करते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर और जो रूट में से कौन बेहतर है।

Sachin Tendulkar vs Joe Root: रनों के मामले में किसका पलड़ा भारी?

Sachin Tendulkar Vs Joe Root 1

भारत के लिए 1989 में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले सचिन तेंदुलकर ने दो दशक से ज्यादा समय तक रेड बॉल फॉर्मेट में अपनी चमक बिखेरी। इस दौरान उन्होंने सर्वाधिक टेस्ट खेलने का रिकॉर्ड भी बनाया। सचिन ने अपने करियर में 200 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मुकाबलों की 329 पारियों में तेंदुलकर ने 15921 रन बनाए हैं।

जो रूट (Joe Root) ने 2012 में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी और अभी तक खेल रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 167 टेस्ट मैचों की 305 पारियों में 14180 रन बनाए हैं, जो कि टेस्ट में किसी भी बल्लेबाज द्वारा दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं।

इन दोनों के कुल रनों की तुलना करें तो सचिन तेंदुलकर फिलहाल आगे नजर आते हैं। हालांकि, 35 वर्षीय जो रूट (Joe Root) के पास इस अंतर को कम करने और आने वाले समय में भारतीय दिग्गज को पीछे छोड़ने का मौका है। यही वजह है कि दोनों बल्लेबाजों की यह तुलना काफी दिलचस्प हो जाती है।

टेस्ट में अर्धशतक, शतक और दोहरे शतक में कौन आगे?

सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट में 68 अर्धशतक दर्ज हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में 51 शतक भी लगाए हैं, जो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड है। वहीं, सचिन ने अपने टेस्ट करियर में 6 दोहरे शतक भी बनाए।

जो रूट (Joe Root) की बात करें तो उन्होंने भी टेस्ट क्रिकेट में अब तक 68 अर्धशतक बनाए हैं। उनके नाम 41 शतक दर्ज हैं। रूट ने टेस्ट करियर में 6 दोहरे शतक भी लगाए हैं।

दोनों की तुलना करें तो अर्धशतक और दोहरे शतक के मामले में सचिन तेंदुलकर और जो रूट बराबरी पर हैं। हालांकि, शतकों की संख्या में सचिन तेंदुलकर स्पष्ट रूप से आगे हैं।

सचिन तेंदुलकर या जो रूट, टेस्ट में कौन बेहतर?

टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर का बल्लेबाजी औसत 53.78 का रहा। 200 टेस्ट मैचों के बावजूद औसत का ये आंकड़ा दर्शाता है कि सचिन ने कितनी निरंतरता के साथ रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर 248 रहा। दूसरी तरफ, जो रूट (Joe Root) का बल्लेबाजी औसत 50.64 और सर्वाधिक स्कोर 262 है। औसत के मामले में सचिन से रूट पीछे हैं, लेकिन सर्वाधिक स्कोर के मामले में वे आगे हैं।

अगर सभी आंकड़ों पर नजर डालें तो सचिन तेंदुलकर रन, शतक, बल्लेबाजी औसत के लिहाज से जो रूट से बेहतर हैं। हालांकि, सचिन संन्यास ले चुके हैं, जबकि रूट अभी भी खेल रहे हैं। इसी वजह से उनके पास सचिन के कई रिकॉर्ड तोड़ने का मौका रहेगा। लेकिन अभी के हिसाब से सचिन का पलड़ा भारी नजर आता है। इनकी सही तुलना तभी हो सकती है, जब रूट भी टेस्ट से रिटायर हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: 4245 रन-470 विकेट..... डोमेस्टिक क्रिकेट में मचाया धमाल, फिर भी लगातार हुआ नजरअंदाज, टीम इंडिया के लिए सिर्फ 2 टेस्ट खेलने का मिला मौका

Tagged:

team india Sachin Tendukar England Cricket Team joe root
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com