कोलंबो टेस्ट में कुलदीप यादव को होना पड़ सकता है ड्रॉप, इस खिलाड़ी को मिल सकता है टीम में मौका
Table of Contents
Kuldeep Yadav's place in jeopardy: श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा ले रही टीम इंडिया ने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच को अपने नाम करने के बाद, टीम इंडिया की नजर श्रीलंका का सूपड़ा साफ़ करते हुए 2-0 से सीरीज जीतने पर होगी। सीरीज का दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।
इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के मुख्य स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की काफी ज्यादा बात हो रही है। इसकी वजह उनका हालिया औसत प्रदर्शन है। कुलदीप का जादू पहले जैसा नहीं चल रहा है। इसी वजह से कोलंबो में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए उनकी जगह प्लेइंग XI में सुरक्षित नहीं नजर आ रही है।
गॉल टेस्ट में Kuldeep Yadav रहे बेअसर
साल 2017 में टेस्ट डेब्यू करने वाले कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को शुरुआत में ज्यादा मौके नहीं मिले, क्योंकि रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ज्यादातर मैचों में खेलती नजर आई। इसके बाद, जब तीसरे स्पिनर की जरूरत महसूस हुई तो स्पिन ऑलराउंडर को तवज्जो दी गई। हालांकि, 2024 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। इसके बाद, कुलदीप को ज्यादातर मैचों में खिलाया गया लेकिन उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा।
यही कहानी गॉल टेस्ट में भी देखने को मिली। इस मैच में दोनों ही टीमों के स्पिन गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, युवा मानव सुथार ने तो मैच में 10 विकेट झटके लेकिन कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने महज एक ही विकेट लिया। उन्होंने पहली पारी में 14 ओवर में 1/65 के आंकड़े दर्ज किए। वहीं, दूसरी पारी में 11 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 38 रन देकर एक भी विकेट नहीं निकाला। इसी वजह से उनकी काफी आलोचना हो रही है।
कोलंबो टेस्ट से कुलदीप यादव हो सकते हैं बाहर, सारांश को मिल सकता है मौका

कुलदीप यादव के प्रदर्शन की काफी आलोचना हो रही है। वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Kuldeep Yadav) का मानना है कि कुलदीप को दूसरे टेस्ट से ड्रॉप भी किया जा सकता है, क्योंकि गॉल में भारत को ऑफ स्पिन विकल्प की कमी महसूस हुई। इसी वजह से देवदत्त पडीक्कल का गेंदबाजी में इस्तेमाल किया गया। ऐसे में कोलंबो में सारांश जैन को कुलदीप की जगह खिलाया जा सकता है।
अब तक कुलदीप यादव का टेस्ट में ऐसा रहा है प्रदर्शन
कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को टेस्ट डेब्यू किए हुए 9 साल हो गए, लेकिन अभी तक उन्होंने 19 टेस्ट ही खेले हैं। इस दौरान 23.36 की औसत से 80 विकेट अपने नाम किए हैं। इन आंकड़ों के आधार पर यह कहना गलत नहीं होगा कि कुलदीप उम्मीद के मुताबिक ज्यादा असरदार नहीं रहे हैं।
उनकी तुलना में उनके साथी स्पिन गेंदबाज और विपक्षी टीम के स्पिनर्स ने कई बार ज्यादा प्रभाव छोड़ा है। अब देखना होगा कि श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कुलदीप की जगह बरकरार रहती है या सारांश जैन को मौका दिया जाएगा।