लॉर्ड्स में एक बार फिर भारतीय खिलाड़ियों ने मचाया तहलका, सिर्फ 88 रनों पर इंग्लैंड को ऑलआउट कर दर्ज की शानदार जीत
Table of Contents
India vs England: लॉर्ड्स के मैदान पर भारतीय टीम का जलवा जारी है। जुलाई के दूसरे सप्ताह में खेले गए एकमात्र टेस्ट में हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली महिला टीम ने इंग्लैंड को हराकर इतिहास रचा था। वहीं, अब भारत की पुरुष मिक्स्ड डिसएबिलिटी टीम ने भी इंग्लैंड की पुरुष मिक्स्ड डिसएबिलिटी टीम को इसी ऐतिहासिक मैदान पर धूल चटा दी।
यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच खेली गई सात मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मैच था। इसमें भारतीय टीम ने (Indian Team) शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 118 रन से हराया और सीरीज का अंत जीत के साथ किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए India की टीम ने बनाए 206 रन

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए सीरीज के सातवें और अंतिम मैच में टॉस जीतकर भारत (India) की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, भारत की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में विकेट गिर गया। इसके बाद, ओपनर साई आकाश और अर्जुन गावरे के बीच जबरदस्त शतकीय साझेदारी से स्कोर 100 के पार पहुंचा। इनके बीच 111 रनों की साझेदारी हुई। आकाश ने 48 रन बनाए। वहीं, अर्जुन ने 68 रनों की पारी खेली।
इन दोनों के आउट होने के बाद, भारत (India) की पारी को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मजीद मगराय ने उठाई। उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में 63 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए स्कोर को 206/4 तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। इंग्लैंड की तरफ से एल्फी पाइल ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।
India के गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड 88 पर ढेर
लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को 36 रनों की शुरुआत मिली लेकिन यहां से विकेटों के गिरने का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ कि पूरी टीम 13.4 ओवर में ही 88 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। पारी में ओपनर जॉनी गैल ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए। भारत की तरफ से हिलाल अहमद वाणी ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।
लॉर्ड्स में हार के बावजूद इंग्लैंड ने जीती सीरीज
सात मैचों की सीरीज के अंतिम मैच में इंग्लैंड को भले ही भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन ट्रॉफी पर 4-3 से मेजबान टीम का ही कब्जा रहा। सीरीज के पहले मैच में जीत के बाद इंग्लैंड को अगले दो में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद, इंग्लैंड ने लगातार तीन मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली थी।
यह भी पढ़ें: दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का हुआ खुलासा, इन 15 खिलाड़ियों को मिला सुनहरा मौका
Tagged:
Lords India Mixed Disability Men England Mixed Disability Men