दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का हुआ खुलासा, इन 15 खिलाड़ियों को मिला सुनहरा मौका

Published - 20 Aug 2026, 10:00 AM | Updated - 20 Aug 2026, 10:58 AM

Team India 1

Team India: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया की दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त तक गॉल में खेला गया, जिसमें मेहमान भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 165 रनों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की।

मैच में कई बार बारिश का भी प्रभाव देखने को मिला और अंतिम दिन भी ऐसा ही हुआ लेकिन उससे पहले ही भारत (Team India) ने जीत दर्ज कर ली। इस तरह सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त ले ली है। अब उसकी नजर 23 अगस्त से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट को जीतकर श्रीलंका का सूपड़ा साफ़ करने पर होगी।

23 अगस्त से इस मैदान पर शुरू होगा IND vs SL दूसरा टेस्ट

Team India 2

श्रीलंका के खिलाफ भारत (Team India) को 23 अगस्त से कोलंबो में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेलना है। यह मुकाबला सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड (SSC) में खेला जाएगा। इस मुकाबले की अहमियत दोनों ही टीमों के लिए काफी ज्यादा है। अगर भारत को जीत मिली, तो श्रीलंका का 2-0 से सूपड़ा साफ हो जाएगा। सीरीज के साथ-साथ WTC फाइनल में जगह बनाने के लिहाज से भी टीम इंडिया का समीकरण थोड़ा आसान हो जाएगा।

वहीं, श्रीलंका के सामने सिर्फ एक ही रास्ता है और वो जीत का है। अगर श्रीलंकाई टीम मैच नहीं हारती है और मुकाबला ड्रॉ रहता है तो भी सीरीज भारत (Team India) के पक्ष में ही जाएगी। इसी वजह से किसी भी हालत में श्रीलंका के सामने जीत के अलावा कोई भी अन्य विकल्प नहीं है।

दूसरे टेस्ट के लिए Team India के स्क्वाड में नहीं हुआ बदलाव

BCCI की तरफ से श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए किसी भी बदलाव की घोषणा नहीं की गई है। पहले संभावना जताई जा रही थी कि शायद वॉशिंगटन सुंदर को फिट होने पर पहले टेस्ट के बाद भारतीय स्क्वाड से जुड़ने के लिए श्रीलंका भेजा जा सकता है लेकिन अब उन्हें बाहर ही रहना पड़ सकता है।

इसके अलावा अन्य किसी बदलाव का संकेत अभी तक नहीं मिला है। इसी वजह से वही 15 खिलाड़ी दूसरे टेस्ट के लिए भी टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में शामिल हैं, जो पहले मैच के लिए उपलब्ध थे।

कोलंबो टेस्ट के लिए ऐसा है भारतीय स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान

यह भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ जीत से WTC में भारत को बंपर फायदा, अब ये 2 टीमें कर रही फाइनल के लिए क्वालीफाई

Tagged:

shubman gill team india kl rahul Mohammed Siraj rishabh pant Sarfaraz Khan Sri Lanka Cricket team Manav Suthar IND vs SL Colombo Test
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com