श्रीलंका के खिलाफ जीत से WTC में भारत को बंपर फायदा, अब ये 2 टीमें कर रही फाइनल के लिए क्वालीफाई

Published - 19 Aug 2026, 01:53 PM | Updated - 19 Aug 2026, 02:47 PM

WTC Points Table

WTC Points Table: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को 165 रन से हरा दिया। गॉल में खेले गए मुकाबले में श्रीलंकाई टीम पूरी तरह धराशायी नजर आई। इस जीत के साथ सीरीज में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया 1-0 से आगे हो गई है।

गॉल टेस्ट में जीत के बाद, टीम इंडिया को WTC पॉइंट्स टेबल में फायदा हुआ है। बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के अंत में पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी और ये फैसला पॉइंट्स प्रतिशत के आधार पर ही होगा।

गॉल टेस्ट में जीत के बाद WTC Points Table में भारत की स्थिति

WTC Points Table 1

श्रीलंका के खिलाफ गॉल में मिली शानदार जीत के बाद, भारत के खाते में 12 अंक जुड़े हैं और WTC में उसका पॉइंट्स प्रतिशत 48.15 से बढ़कर 53.33% हो गया है। हालांकि, टीम इंडिया की पोजीशन में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है और वो अभी भी पांचवें स्थान पर है।

टीम इंडिया के खाते में 10 मैचों के बाद 64 अंक हैं। ये टॉप-4 में मौजूद सिर्फ एक टीम से ही कम हैं, लेकिन उन सभी का पॉइंट्स प्रतिशत ज्यादा है। यही कारण है कि भारतीय टीम उन सभी से नीचे है।

श्रीलंका की स्थिति में नहीं हुआ बदलाव, हार से PCT हुआ कम

मेजबान श्रीलंका को भारत के खिलाफ मिली हार के कारण WTC पॉइंट्स टेबल में अपनी पोजीशन के मामले में नुकसान नहीं हुआ है और वो अभी भी छठे स्थान पर बरकरार है लेकिन पॉइंट्स प्रतिशत 41.67 से 33.33% रह गया है। डब्ल्यूटीसी के मौजूदा चक्र में श्रीलंका ने अभी तक 5 मैचों में 20 अंक ही हासिल किए हैं।

IND vs SL गॉल टेस्ट के बाद, WTC पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

स्थान टीम मैच जीत हार ड्रॉ पेनल्टी अंक PCT
1 ऑस्ट्रेलिया 9 7 2 0 0 84 77.78%
2 दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 0 0 36 75.00%
3 न्यूजीलैंड 6 4 1 1 0 52 72.22%
4 बांग्लादेश 5 3 1 1 0 40 66.67%
5 भारत 10 5 4 1 0 64 53.33%
6 श्रीलंका 5 1 2 2 0 20 33.33%
7 इंग्लैंड 13 4 8 1 14 38 24.36%
8 पाकिस्तान 6 2 4 0 8 16 22.22%
9 वेस्टइंडीज 12 2 8 2 2 30 20.83%

WCT फाइनल की रेस में ये ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की दावेदारी मजबूत

ICC के नियमों के अनुसार, WCT फाइनल में उन्हीं दो टीमों को जगह मिलती है, जो अंक तालिका में पॉइंट्स प्रतिशत के मामले में टॉप-2 में फिनिश करती हैं। इसके आधार पर पहले स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया और दूसरे स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका मजबूत दावेदार नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया का PCT 9 मैचों में 77.78% है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका का 4 मैचों में पॉइंट्स प्रतिशत 75% है।

फाइनल के लिए 65 या उससे अधिक पॉइंट्स प्रतिशत को सुरक्षित माना जाता है। इसी वजह से गॉल टेस्ट के बाद, फाइनल की दावेदार के रूप में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को मजबूत माना जा सकता है।

यह भी पढ़ें: ऑक्शन शुरु होने से पहले ही इस भारतीय खिलाड़ी को खरीदने की मची होड़, IPL की कई टीम करोड़ों रुपये खर्च करने को तैयार

Tagged:

team india WTC points Table Latest update Sri Lanka Cricket team IND vs SL Galle Test
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com