कोलंबो टेस्ट के लिए भारत और श्रीलंका दोनों टीम का हुआ ऐलान, टीम में हुए 2 बड़े बदलाव
Table of Contents
IND vs SL Colombo Test: भारत-श्रीलंका के बीच 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मैच की अहमियत काफी ज्यादा है, क्योंकि भारत को जीत मिली तो वो श्रीलंका का 2-0 से सूपड़ा साफ़ कर देगा। वहीं, श्रीलंका ने जीत दर्ज की तो सीरीज बचाने में कामयाब होगा जाएगा। मुकाबला ड्रॉ रहा तो फिर भारत 1-0 से बाजी मार लेगा।
गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 165 रनों से हराया था। मुकाबले में ज्यादातर समय मेहमान टीम भारत का ही पलड़ा भारी रहा था। वहीं, मेजबान श्रीलंकाई टीम एकजुट प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। अब इन दोनों टीमों के स्क्वाड कोलंबो टेस्ट (Colombo Test) के लिए सामने आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि किन खिलाड़ियों को चुना गया है।
भारत ने Colombo Test के लिए नहीं किया कोई भी बदलाव

श्रीलंका के खिलाफ गॉल में मिली जीत के बाद, टीम इंडिया के स्क्वाड में दूसरे टेस्ट (Colombo Test) के लिए कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। BCCI ने उन्हीं खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। सीरीज के आगाज से पहले संभावना जताई जा रही थी कि ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को कोलंबो टेस्ट के लिए फिट होने पर स्क्वाड में जगह दी जा सकती है लेकिन अब उन्हें नहीं शामिल करने का फैसला किया गया है। इसकी वजह सुंदर का शायद अभी तक पूरी तरह फिट न होना है।
इसके अलावा अन्य किसी बदलाव की पहले से ही उम्मीद नहीं थी, क्योंकि ज्यादातर खिलाड़ियों ने अच्छा किया है। वहीं, जो खिलाड़ी चोटिल होने के कारण पहले टेस्ट के स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे, वे दूसरे मैच के लिए भी उपलब्ध नहीं होंगे।
श्रीलंका के स्क्वाड में हुए 2 बदलाव
कोलंबो टेस्ट (Colombo Test) के लिए एक तरफ जहां टीम इंडिया ने कोई भी बदलाव नहीं किया है। वहीं, श्रीलंका ने अपने स्क्वाड में दो नए खिलाड़ियों को जगह दी है। ये बदलाव कुसल मेंडिस और दिनेश चंडीमल के बाहर होने के साथ-साथ पथुम निसांका के खेलने पर संशय की स्थिति के कारण हुआ है।
मेंडिस को लंका प्रीमियर लीग 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिससे वो अभी तक उबर नहीं पाए हैं। वहीं, चंडीमल को गॉल टेस्ट के चौथे दिन फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी और बाद में उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया था। श्रीलंका ने उनकी जगह कन्कशन सब्स्टीट्यूट का इस्तेमाल किया था। इसी वजह से अनिवार्य रेस्ट पीरियड के कारण चंडीमल नहीं खेल पाएंगे।
इन दोनों के बाहर होने के कारण कोलंबो टेस्ट के लिए श्रीलंकाई टीम में टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज कामिल मिशारा और बल्लेबाजी ऑलराउंडर सहन सहान अराच्चिगे की एंट्री हुई है। इन दोनों ही खिलाड़ियों का अभी तक टेस्ट में डेब्यू नहीं हुआ है। हालांकि, इनके पास फर्स्ट क्लास का अनुभव है। वहीं, अराच्चिगे ने हाल ही में इंडिया ए के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। अब इन्हें दूसरे टेस्ट (Colombo Test) में पदार्पण का मौका मिल सकता है।
कोलंबो टेस्ट के लिए भारत और श्रीलंका का स्क्वाड
भारत का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान
श्रीलंका का स्क्वाड: निशान मदुश्का, लाहिरु उदारा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), पसिंदु सोरियाबंदरा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, विश्वा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, सोनल दिनुशा, मिलन प्रियनाथ रथनायके, केशरा नुवांथा, कामिल मिशारा, सहान अराच्चिगे
यह भी पढ़ें: गॉल टेस्ट के बाद कोचिंग स्टाफ में हुए बड़ा बदलाव, हेड कोच ने दिया इस्तीफा