गॉल टेस्ट के बाद कोचिंग स्टाफ में हुए बड़ा बदलाव, हेड कोच ने दिया इस्तीफा

Published - 20 Aug 2026, 01:55 PM | Updated - 20 Aug 2026, 02:49 PM

Head Coach

Head Coach Resigned: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त तक गॉल में खेला गया इस मैच में टीम इंडिया ने 165 रनों से बाजी मारते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। यह सीरीज भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि उनकी कोचिंग में टेस्ट फॉर्मेट में भारत का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा है।

गॉल में मिली जीत के बाद, यह तो तय हो गया है कि अब टीम इंडिया सीरीज नहीं गंवाएगी। अगर श्रीलंका ने 23 अगस्त से शुरू होने वाले कोलंबो में टेस्ट में जीत दर्ज की तो फिर 1-1 की बराबरी पर समाप्त होगी। वहीं, मुकाबला ड्रॉ रहा तो भी भारत 1-0 से ट्रॉफी पर कब्जा जमा लेगा। जबकि श्रीलंका को हराने पर मेहमान टीम 2-0 से क्लीन स्वीप करेगी। इस सीरीज की चर्चा के बीच एक टीम के हेड कोच (Head Coach) ने अपना इस्तीफा दे दिया है।

IND vs SL सीरीज के बीच Head Coach ने छोड़ा पद

दरससल, भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के बीच कनाडा पुरुष क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि हेड कोच (Head Coach) मोंटी देसाई ने तत्काल प्रभाव से अपना पद छोड़ दिया है। देसाई ने इसी साल मई में टीम की जिम्मेदारी संभाली थी, लेकिन महज तीन महीने में ही अलग हो गए।

दो ट्राई-सीरीज में कनाडा के हेड कोच के रूप में मोंटी देसाई आए नजर

Head Coach 1

मोंटी देसाई ने कनाडा की टीम के साथ अपने हालिया कार्यकाल में क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 की दो ट्राई-सीरीज में हेड कोच (Head Coach) के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। इनमें से एक घरेलू मैदान पर और दूसरी स्कॉटलैंड में खेली गई थी। बता दें कि कनाडा के साथ यह मोंटी का दूसरा कार्यकाल था। इससे पहले उन्होंने 2019 में टीम के साथ काम किया था। त्रिकोणीय सीरीज

मोंटी देसाई ने क्रिकेट कनाडा का जताया आभार

कनाडा की टीम से अलग होने के बाद, मोंटी देसाई ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। मोंटी ने कनाडा क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की हडल के दौरान की तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा,

"एक छोटा लेकिन अहम अध्याय। पिछले तीन महीनों में अंतरिम हेड कोच के तौर पर काम करने का मौका देने के लिए क्रिकेट कनाडा का शुक्रिया। हर माहौल से कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। इस अनुभव ने मेरे इस विश्वास को और पक्का किया है कि लगातार अच्छा प्रदर्शन समय, भरोसे, तैयारी, मजबूत रिश्तों और सामूहिक जिम्मेदारी से ही बनता है।"

क्रिकेट कनाडा ने नए हेड कोच की तलाश की शुरू

मोंटी देसाई के जाने के बाद, कनाडा पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच (Head Coach) के पद के लिए बोर्ड ने आवेदन मंगाए हैं। क्रिकेट कनाडा इस पद के लिए 28 अगस्त तक आवेदन स्वीकार करेगा। ओमान में ओमान और नेपाल के खिलाफ CWC लीग 2 के उनके अगले दौर के मैच 9 अक्टूबर से होने हैं। कनाडा अभी लीग 2 पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है और उसके अभियान में चार मैच बाकी हैं। टेबल की टॉप चार टीमें अगले साल होने वाले ODI वर्ल्ड कप क्वालीफायर में आगे बढ़ेंगी।

यह भी पढ़ें: PBKS की फ्रेंचाइजी के लिए आई बुरी खबर, स्टार खिलाड़ी को इस वजह से मजबूरन करना पड़ा रिलीज

Tagged:

Canada Cricket Team Monty Desai
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com