PBKS की फ्रेंचाइजी के लिए आई बुरी खबर, स्टार खिलाड़ी को इस वजह से मजबूरन करना पड़ा रिलीज

Published - 20 Aug 2026, 01:13 PM | Updated - 20 Aug 2026, 01:52 PM

PBKS

Bad news for PBKS Franchise: आईपीएल की कई टीमों की फ्रेंचाइजी विदेशों में होने वाली दूसरी टी20 लीगों में भी मौजूद है। इस लिस्ट में पंजाब किंग्स का नाम भी शामिल है। पंजाब किंग्स की फ्रेंचाइजी कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में है, जिसका नाम सेंट लूसिया किंग्स है।

इस लीग का आयोजन वेस्टइंडीज में होता है और इसमें कैरेबियाई खिलाड़ियों के साथ कई स्टार विदेशी खिलाड़ी भी हिस्सा लेते हैं। सेंट लूसिया किंग्स के स्क्वाड में भी कई शानदार प्लेयर शामिल हैं लेकिन अब इनमें से एक को बिना खेले ही बाहर होना पड़ा है। इस खिलाड़ी के बाहर होने की वजह इंटरनेशनल कमिटमेंट या फिर कोई इंजरी नहीं है।

PBKS की फ्रेंचाइजी को CPL 2026 में स्टार खिलाड़ी का नहीं मिलेगा साथ

सेंट लूसिया किंग्स को CPL 2026 में अपने स्टार स्पिनर नूर अहमद का साथ नहीं मिलेगा। अफगानिस्तान के इस गेंदबाज ने हाल ही में द हंड्रेड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स का प्रतिनिधित्व किया था। उम्मीद थी कि इंग्लैंड में खेले गए इस टूर्नामेंट के बाद नूर कैरेबियन प्रीमियर लीग में PBKS की फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ेंगे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

इस वजह से नूर अहमद को CPL 2026 से नाम लेना पड़ा वापस

PBKS 1

दरअसल, किसी भी विदेशी टी20 लीग में खेलने के लिए खिलाड़ी को अपने देश के क्रिकेट बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेना जरूरी होता है। अगर बोर्ड किसी खिलाड़ी को NOC जारी नहीं करता है, तो वह विदेशी लीग में हिस्सा नहीं ले सकता। नूर अहमद के मामले में भी ऐसा ही हुआ है।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने उन्हें CPL 2026 में खेलने की अनुमति नहीं दी है। नूर के टूर्नामेंट से बाहर होने की जानकारी खुद सेंट लूसिया किंग्स (PBKS की फ्रेंचाइजी) ने एक बयान जारी कर दी।

सेंट लूसिया किंग्स ने नूर अहमद के बाहर होने पर जताई निराशा

सेंट लूसिया किंग्स ने एक बयान में कहा,

"नूर अब टूर्नामेंट के बाकी मैचों में सेंट लूसिया किंग्स के लिए नहीं खेल पाएंगे। फ्रेंचाइजी इस बात से निराश है कि नूर टीम के साथ नहीं जुड़ पाएंगे और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती है।"

बता दें कि नूर अहमद ने CPL में अपना डेब्यू 2024 में किया था। उन्होंने अपने पहले ही सीजन में 12 मैचों में 22 विकेट लेकर तहलका मचा दिया और सेंट लूसिया किंग्स को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका अदा की थी। इसके बाद से ही वे कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर नहीं आए हैं। उनका बाहर होना निश्चित रूप से PBKS की फ्रेंचाइजी के एक बड़ा झटका है, क्योंकि नूर टी20 फॉर्मेट के बहुत ही जबरदस्त गेंदबाज हैं।

यह भी पढ़ें: लॉर्ड्स में एक बार फिर भारतीय खिलाड़ियों ने मचाया तहलका, सिर्फ 88 रनों पर इंग्लैंड को ऑलआउट कर दर्ज की शानदार जीत

Tagged:

Afghanistan Cricket board Noor Ahmad PUNJAB KINGS St Lucia Kings CPL 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com