कोलंबो टेस्ट के लिए रातोंरात टीम में हुआ बड़ा बदलाव, घर से बुलाए गए ये 2 स्टार खिलाड़ी

Published - 21 Aug 2026, 09:48 AM | Updated - 21 Aug 2026, 02:00 PM

IND Vs SL 2

गॉल में धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम श्रीलंका (IND vs SL) के खिलाफ दूसरे मुकाबले की तैयारियों में जुट गई है. रविवार से दोनों टीमें इस भिड़ंत के लिए कोलंबो के मैदान पर आमने-सामने होगी. लेकिन इससे पहले क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. क्रिकेट टीम ने IND vs SL दूसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम में बदलाव करते हुए दो खिलाड़ियों बुलावा भेजा है.

IND vs SL कोलंबो टेस्ट के लिए रातोंरात टीम में हुआ बड़ा बदलाव

Sri Lanka Test Team

23 अगस्त से भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाना है. कोलंबो के सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड को इस भिड़ंत की मेजबानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस मैच के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने स्क्वाड में दो बड़े बदलाव किए हैं. श्रीलंकाई चयनकर्ताओं ने कमिल मिशारा और ऑलराउंडर सहान अराचीगे को टीम में शामिल किया है. कुसल मेंडिस और दिनेश चांदीमल के बाहर हो जाने की वजह से बोर्ड ये कदम उठाना पड़ा.

टेस्ट में सचिन तेंदुलकर या जो रूट बेस्ट? दोनों के आंकड़ों की तुलना से जानिए पूरा सच

स्टार खिलाड़ियों को होना पड़ा बाहर

निरोशन डिकवेला को कुसल मेंडिस के स्थान पर टीम में मौका मिला है. लंका प्रीमियर लीग के दौरान चोटिल हुआ यह खिलाड़ी इस समय हैमस्ट्रिंग की समस्या से गुजर रहा है. उम्मीद की जा रही थी कि वह दूसरे मैच के लिए पूरी तरह से फिट हो जाएंगे, लेकिन कोच गैरी कर्स्टन ने कुसल मेंडिस की फिटनेस पर अपडेट देते हुए बताया कि वह अगला मैच नहीं खेल पाएंगे.

उनके अलावा दिनेश चांदीमल को पहले टेस्ट के दौरान सिर पर चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा और उनकी जगह पसिनदु ने डेब्यू किया. वहीं, अब दिनेश चांदीमल को कोलंबो टेस्ट मिस करना होगा. आईसीसी के नियम के मुताबिक सिर में चोट लगने कारण सब्स्टीट्यूट किए गए खिलाड़ी को सात दिनों तक मैदान से दूर रहना पड़ता है.

सहान अराचीगे ने नहीं किया है डेब्यू

कोलंबो टेस्ट (IND vs SL) के लिए चुने गए सहान अराचीगे ने श्रीलंका के लिए अब तक डेब्यू नहीं किया है. हालांकि, इंडिया ए के खिलाफ खेले गए अनाधिकारिक टेस्ट मैच में उन्होंने 127 रनों की दमदार पारी खेल सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था. वह भारतीय गेंदबाजों पर काल बनकर टूटे और अपनी टीम के लिए खूब रन बटोरें. उनकी यह पारी भी श्रीलंका टीम को जीत नहीं दिला सकी थी. वहीं, अब श्रीलंका टीम मैनेजमेंट गॉल टेस्ट में मिली हार के बाद उन्हें भारत के खिलाफ अजमा सकती है.

WTC फाइनल की रेस से पूरी तरह बाहर हुई ये 4 टीमें, अब सिर्फ इन 5 टीमों के बीच बची जंग

Tagged:

IND vs SL Sri Lanka Team Sahan Arachchige
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com