दलीप ट्रॉफी 2026 के वेन्यू में हुआ बदलाव, अब इस जगह खेला जाएगा फाइनल मैच

Published - 20 Aug 2026, 04:22 PM

Duleep Trophy

Duleep Trophy 2026 Final New Venue: भारत की टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का आयोजन 15 से 27 अगस्त तक होना है। इसी बीच 23 अगस्त से भारतीय क्रिकेट के घरेलू सीजन की भी शुरुआत होने जा रही है। घरेलू सीजन का पहला टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी है। यह एक जोनल टूर्नामेंट है, जिसमें कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी।

इस बार दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) के सभी मुकाबलों का आयोजन बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु में होना था। ऐसे में फाइनल भी यहीं खेले जाने की उम्मीद थी। हालांकि, अब बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए खिताबी मुकाबले का वेन्यू बदल दिया है।

इस मैदान पर खेला जाएगा Duleep Trophy 2026 का फाइनल

BCCI द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) का आयोजन 23 अगस्त से 10 सितंबर तक होना है। क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल को मिलाकर कुल 5 मैच खेले जाएंगे। ये सभी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बने मैदानों पर ही खेले जाने थे लेकिन खिताबी मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

BCCI ने क्यों बदला वेन्यू?

दरअसल, बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दर्शकों को मैच देखने की अनुमति नहीं होती है। दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) में कई स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आते हैं। इस बार भी रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी और रजत पाटीदार जैसे बड़े नाम हिस्सा लेंगे। इसी वजह से खिताबी मैच में दर्शकों की मौजूदगी रहे, BCCI ने फाइनल को चेन्नई शिफ्ट कर दिया है। अब दर्शक आराम से स्टेडियम जाकर इस रेड बॉल टूर्नामेंट के फाइनल को देखने का लुत्फ़ उठा सकेंगे।

दलीप ट्रॉफी 2026 का पूरा शेड्यूल

तारीख मुकाबला वेन्यू समय
23-26 अगस्त 2026 ईस्ट जोन vs नॉर्थ ईस्ट जोन, क्वार्टर फाइनल CoE 2, बेंगलुरु सुबह 9:30 बजे
23-26 अगस्त 2026 नॉर्थ जोन vs वेस्ट जोन, क्वार्टर फाइनल CoE 1, बेंगलुरु सुबह 9:30 बजे
30 अगस्त-2 सितंबर 2026 सेंट्रल जोन vs TBD, पहला सेमीफाइनल CoE 1, बेंगलुरु सुबह 9:30 बजे
30 अगस्त-2 सितंबर 2026 साउथ जोन vs TBD, दूसरा सेमीफाइनल CoE 2, बेंगलुरु सुबह 9:30 बजे
6-10 सितंबर 2026 TBD vs TBD, फाइनल चेन्नई सुबह 9:30 बजे

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए सभी छह टीमों का स्क्वाड

वेस्ट जोन

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उपकप्तान), पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, मुशीर खान, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), उर्विल पटेल (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, सिद्धार्थ देसाई, अतीत शेठ, शिवालिक शर्मा, जयमीत पटेल, मुकेश चौधरी।

साउथ जोन

तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उपकप्तान), एन जगदीशन (विकेटकीपर), करुण नायर, शेख रशीद, आर स्मरण, अभिनव तेजराना, के हिमतेजा, श्रेयस गोपाल, टी त्यागराजन, के साई तेजा, विध्वध कावेरप्पा, अमन खान, टी विजय, एमडी निधीश।

नॉर्थ जोन

कनहैया वाधवान (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बदोनी (उपकप्तान), यश ढुल, सनत सांगवान, कमरान इकबाल, आयुष दोसाजा, अब्दुल समद, निशांत सिंधु, अर्जुन शर्मा, अंशुल कंबोज, अर्शदीप सिंह, आबिद मुश्ताक, सुनील कुमार, युधवीर सिंह, निखिल कश्यप।

ईस्ट जोन

ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप घरामी, विराट सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, सूरज जायसवाल, शिखर मोहन, सुब्रांशु सेनापति, अनुकूल रॉय, अभिजीत सरकार, डेनिश दास।

सेंट्रल जोन

रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), कुनाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), सारांश जैन, हर्ष दुबे, यश राठौड़, अमन मोखाड़े, कुनाल चंदेला, जीशान अंसारी, अरशद खान, यश ठाकुर, आर्यन पांडे, आयुष पांडे, नचिकेत भुटे।

नॉर्थ ईस्ट जोन

रोंगसेन जोनाथन (कप्तान), अर्पित सुभाष (विकेटकीपर), तेची नेरी, रॉबिन लिम्बू, बिश्वरजीत सिंह कोंथौजाम, किशन लिंडोह, जोसेफ लाल थांखुमा, प्रियोजीत के, रोनाल्ड मीतेई, आकाश कुमार चौधरी, विनो जी. झिमोमी, लालरेम्पुइया, जोतिन सिंह पहीरोजाम, आशीष थापा।

यह भी पढ़ें: IND vs SL: दूसरे टेस्ट से पहले टीम के लिए आई बुरी खबर, एक साथ बाहर हुए 3 स्टार खिलाड़ी

Tagged:

bcci MA Chidambaram Stadium Duleep Trophy 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com