IND vs SL: दूसरे टेस्ट से पहले टीम के लिए आई बुरी खबर, एक साथ बाहर हुए 3 स्टार खिलाड़ी

Published - 20 Aug 2026, 10:58 AM | Updated - 20 Aug 2026, 11:46 AM

IND Vs SL

IND vs SL: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के अंतर्गत श्रीलंका अपने घर पर भारत की दो मैचों की सीरीज के लिए मेजबानी कर रहा है। इसकी शुरुआत 15 अगस्त से हुई और पहला टेस्ट गॉल में खेला गया था। भारतीय टीम के सामने मेजबान श्रीलंका ज्यादा कुछ नहीं कर पाया और 165 रनों के अंतर से मुकाबला गंवा दिया।

मैच का नतीजा पांचवें दिन के दूसरे सत्र में निकला। श्रीलंका 372 के टारगेट का पीछा करते हुए 206 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इस तरह भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अब सभी की नजर दूसरे टेस्ट मैच पर है। हालांकि, इस मैच से पहले एक टीम के लिए बुरी खबर आई है, क्योंकि दो खिलाड़ी बाहर हो गए हैं। वहीं, तीसरे खिलाड़ी के खेलने पर भी संशय की स्थिति बनी हुई है।

IND vs SL दूसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका को लगा बड़ा झटका

भारत के खिलाफ 23 अगस्त से कोलंबो में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से पहले श्रीलंकाई टीम को बड़ा झटका लगा है। पहले मैच में उसे पथुम निसांका और कुसल मेंडिस का साथ नहीं मिला था। ये दोनों खिलाड़ी चोट के कारण उपलब्ध नहीं थे। वहीं, अब गॉल टेस्ट के दौरान चोटिल हुए दिनेश चंडीमल के भी दूसरे टेस्ट में उपलब्ध नहीं रहने की पुष्टि हो गई है। दूसरी तरफ, पथुम निसांका का भी अगले मैच में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।

मेंडिस और चंडीमल दूसरे टेस्ट से हुए बाहर

IND Vs SL 1

श्रीलंका के दो अहम खिलाड़ी कुसल मेंडिस और दिनेश चांदीमल भारत के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इसकी पुष्टि खुद हेड कोच गैरी कर्स्टन ने की। मेंडिस को लंका प्रीमियर लीग 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी और इसके बाद से उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है। पहले टेस्ट में उनकी जगह निरोशन डिकवेला को मौका मिला था और उन्होंने पहली पारी में 80 रन बनाकर अपने चयन को सही साबित किया। ऐसे में उन्हें दूसरे मैच में भी बरकरार रखे जाने की उम्मीद है।

दूसरी तरफ, दिनेश चंडीमल को गॉल टेस्ट के दौरान फील्डिंग करते समय गर्दन और कंधे के आसपास चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और वह दोबारा मैदान पर वापसी नहीं कर सके। श्रीलंका ने कन्कशन सब्स्टीट्यूट का सहारा लिया और चंडीमल की जगह पसिंदु सूरियाबंदारा को डेब्यू का मौका मिला। चंडीमल फिट भी होते हैं तो दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि कन्कशन सब्स्टीट्यूट किए गए खिलाड़ी के लिए ICC के नियमों के तहत अनिवार्य रेस्ट अवधि लागू होती है।

ओपनर पथुम निसांका का भी फिट होना मुश्किल

श्रीलंकाई ओपनर पथुम निसांका कलाई की चोट से उबर रहे हैं। संभावना जताई जा रही थी कि निसांका दूसरे टेस्ट तक फिट हो सकते हैं, लेकिन अब उनका खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बल्लेबाजी करते समय उन्हें अभी भी कलाई में दर्द महसूस हो रहा है। ऐसे में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी श्रीलंका को अपने इस प्रमुख ओपनर के बिना उतरना पड़ सकता है।

IND vs SL दूसरा टेस्ट कब और कहां होगा?

श्रीलंका को भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज (IND vs SL) का दूसरा मैच कोलंबो में खेलना है। इस मुकाबले की शुरुआत 23 अगस्त से होगी और इसका वेन्यू सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब होगा। सीरीज बचाने के लिए श्रीलंकाई टीम को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। वहीं, भारत की नजर दूसरे टेस्ट को भी अपने नाम करने पर होगी। अगर मुकाबला ड्रॉ हुआ तो भी गॉल में मिली जीत के कारण सीरीज टीम इंडिया के नाम हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: रोहित, विराट, गिल, बुमराह….. वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम आई सामने, इन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह

Tagged:

team india kusal mendis Pathum Nissanka Sri Lanka Cricket team dinesh chandimal IND vs SL Colombo Test
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com