रोहित, विराट, गिल, बुमराह….. वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम आई सामने, इन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह
Table of Contents
Team India Squad: क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट वनडे वर्ल्ड कप 2027 दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में आयोजित होगा। इसका आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टूर्नामेंट की शुरुआत महात्मा गांधी की जयंती वाले दिन यानी 2 अक्टूबर से हो सकती है। वहीं, फाइनल मैच 21 नवंबर को खेला जा सकता है।
अगले साल होने वाले इस ICC टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें टीम इंडिया (Team India) का नाम भी शामिल है। इसी वजह से वनडे वर्ल्ड कप के स्क्वाड में कौन से 15 भारतीय खिलाड़ियों को चुना जाएगा, अभी से इसकी चर्चा शुरू हो चुकी है।
इस दिग्गज ने चुना वर्ल्ड कप 2027 के लिए Team India का स्क्वाड
कई दिग्गज क्रिकेटर वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपनी-अपनी पसंद का भारतीय स्क्वाड चुन चुके हैं। अब इसी क्रम में पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने भी टीम इंडिया (Team India) का स्क्वाड चुना है। उथप्पा ने स्क्वाड का चयन अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया।
2007 वनडे वर्ल्ड कप खेलने वाले उथप्पा ने अपनी टीम में ईशान किशन, ऋषभ पंत, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ियों को जगह नहीं दी है। उन्होंने ज्यादातर अनुभवी खिलाड़ियों को चुना है। वहीं, कुछ ऐसे खिलाड़ी भी सेलेक्ट किए हैं, जो एक्स फैक्टर हो सकते हैं।
View this post on Instagram
रोहित-गिल के साथ तीसरे ओपनर के रूप में वैभव को मिली जगह

वर्ल्ड कप के लिए रॉबिन उथप्पा ने अपनी टीम में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पर भरोसा बरकरार रखा है, जिनके फ्यूचर को लेकर इंग्लैंड दौरे से ही बात हो रही है। वहीं, उनके जोड़ीदार के रूप में शुभमन गिल को रखा है, जो इस बार पारी की शुरुआत के साथ-साथ टीम को लीड करने की जिम्मेदारी भी उठाएंगे।
हालांकि, उथप्पा ने बैकअप ओपनर के रूप में यशस्वी जायसवाल के बजाय वैभव सूर्यवंशी को चुना है, जो भारत (Team India) के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी हैं।
मिडिल ऑर्डर में नहीं कोई बदलाव, संजू का भी चयन हुआ
रॉबिन उथप्पा ने भारतीय टीम (Team India) के मध्यक्रम में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को रखा है। ये तीनों ही नियमित रूप से टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम में नजर आते हैं। वहीं, बैकअप विकेटकीपर के रूप में ईशान किशन और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को इग्नोर करते हुए उथप्पा ने संजू सैमसन को चुना है। उथप्पा ने कहा की संजू कीपिंग के साथ-साथ जरूरत के हिसाब से फिनिशर या बतौर ओपनर भी खेल सकते हैं।
3 ऑलराउंडर और 5 स्पेशलिस्ट गेंदबाजों का चयन, भुवनेश्वर भी शामिल
भारत के स्क्वाड में रॉबिन उथप्पा ने हार्दिक पांड्या को पेस बॉलिंग ऑलराउंडर चुना है। वहीं, स्पिन ऑलराउंडर के रूप में रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल दोनों को ही रखा है। स्पेशलिस्ट स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव को जगह दी गई है। वहीं, तेज गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह के साथ भुवनेश्वर कुमार को भी चुना है।
रॉबिन उथप्पा द्वारा वर्ल्ड कप 2027 के लिए चुना गया टीम इंडिया का 15 सदस्यीय स्क्वाड
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह।
यह भी पढ़ें: एक भाई ने ऑस्ट्रेलिया, तो दूसरे ने ग्रीस के लिए किया डेब्यू, इन दो भाइयों के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड
Tagged:
shubman gill Virat Kohli team india Rohit Sharma robin uthappa world cup 2027 Vaibhav Sooryavanshi