एक भाई ने ऑस्ट्रेलिया, तो दूसरे ने ग्रीस के लिए किया डेब्यू, इन दो भाइयों के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड
Table of Contents
Australian player's brother in Greece Team: भारत की तरह ऑस्ट्रेलिया में भी क्रिकेट का खेल काफी लोकप्रिय है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने प्रदर्शन से दबदबा भी साबित किया है। एक समय ऑस्ट्रेलिया में इतने सारे प्रतिभाशाली खिलाड़ी थे कि सबको खिला पाना मुश्किल होता था। इसी वजह से काफी सारे होनहार खिलाड़ी काफी कम मैच खेल पाए और कुछ का तो डेब्यू भी नहीं हुआ।
हालांकि, कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ऐसे भी रहे, जो अपने देश से बाहर जाकर इंटरनेशनल क्रिकेट खेले। वहीं, कुछ ने अपने करियर के अंतिम चरण में ऐसा किया। इसका सबसे बड़ा उदाहरण जो बर्न्स रहे, जो संन्यास के बाद इटली की टीम में शामिल हुए थे और उनकी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी टीम ने क्वालीफाई किया था। अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ी का बड़ा भाई टी20 वर्ल्ड कप 2028 से जुड़े टूर्नामेंट के लिए ग्रीस (Greece) की तरफ से खेल रहा है।
इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के भाई ने Greece के लिए किया डेब्यू
ऑस्ट्रेलिया के जिस युवा खिलाड़ी के बड़े भाई ने ग्रीस (Greece) की टीम का दामन थामा है, वह सैम कोनस्टास के बड़े भाई बिली कोनस्टास हैं। 24 वर्षीय बिली अब तक सिडनी में ग्रेड क्रिकेट खेलते रहे हैं, लेकिन अब उन्हें ग्रीस की राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। वह क्रिकेट खेलने के साथ-साथ कोच और फिजियोथेरेपिस्ट के तौर पर भी काम करते हैं।
T20 वर्ल्ड कप 2028 के क्वालिफायर में ग्रीस के लिए खेल रहे बिली कोनस्टास

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में होने वाले मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2028 में 20 टीमों को जगह मिलेगी। इनमें 12 टीमें सीधे क्वालीफाई करेंगी, जबकि 8 टीमों का फैसला ग्लोबल क्वालिफायर टूर्नामेंट से होगा। इसी क्रम में यूरोप सब-रीजनल क्वालिफायर टूर्नामेंट का आयोजन फिनलैंड में 14 से 21 अगस्त तक होगा। इसी में ग्रीस (Greece) की टीम भी खेल रही है और स्क्वाड में बिली कोनस्टास को भी जगह मिली है।
ग्रीस के लिए 3 मैच खेल चुके हैं बिली कॉन्स्टास
सैम कोनस्टास के बड़े भाई बिली कोनस्टास बीन हाथ के खिलाड़ी हैं, जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान देने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने 15 अगस्त को चेक रिपब्लिक के खिलाफ टी20 मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया। अभी तक बिली ने तीन टी20आई खेले हैं, जिनमें एक अर्धशतक की मदद से 72 रन बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी में उनके नाम 1 विकेट है।
यह भी पढ़ें: गॉल टेस्ट में भारत की धमाकेदार जीत, श्रीलंका को 165 रन से हराया; मानव सुथार ने बरपाया कहर