MI की टीम मे सिकंदर रजा की सरप्राइज एंट्री, अब नीता अंबानी की टीम के लिए खेलेंगे जिम्बाब्वे कप्तान

Published - 06 Aug 2026, 12:55 PM | Updated - 06 Aug 2026, 01:32 PM

Sikandar Raza

Sikandar Raza set to playr for Nita Ambani's team: जिम्बाव्बे के दिग्गज ऑलराउंडर सिकंदर रजा को फ्रेंचाइजी क्रिकेट का बहुत ही माहिर खिलाड़ी माना जाता है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ दुनिया भर में होने वाली टी20 लीग में खुद को साबित किया है।

यही कारण है कि उनके जैसे खिलाड़ी को जोड़ने के लिए ज्यादातर टीमें उत्सुक रहती हैं। अब इस हरफनमौला खिलाड़ी (Sikandar Raza) को MI फ्रेंचाइजी की मालकिन नीता अंबानी ने अपनी टीम के लिए साइन कर लिया है।

Sikandar Raza को नीता अंबानी की टीम ने किया साइन

Sikandar Raza 1

नीता अंबानी ने सिर्फ IPL में ही नहीं, बल्कि कई अन्य लीग में भी टीमों का मालिकाना हक़ ले रखा है। ऐसा ही कुछ इंग्लैंड के द हंड्रेड में भी है। इस टूर्नामेंट में MI लंदन की मालकिन नीता अंबानी हैं। इसी टीम के लिए जिम्बाब्वे के टी20 कप्तान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) को साइन किया गया है। रजा को शुरुआत में किसी ने नहीं खरीदा था लेकिन अब द हंड्रेड में उन्हें बतौर रिप्लेसमेंट मौका मिला है।

दाएं हाथ का ऑलराउंडर खिलाड़ी (Sikandar Raza) हाल ही में भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में जिम्बाब्वे की कमान संभालता नजर आया था। हालांकि, सीरीज के दौरान रजा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। वहीं, इसके बाद उन्होंने दो मैच लंका प्रीमियर लीग 2026 में खेले। अब रजा इंग्लैंड के फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में MI लंदन के साथ जुड़ गए हैं।

इस खिलाड़ी का रिप्लेसमेंट बनकर MI लंदन में शामिल हुए हैं सिकंदर रजा

द हंड्रेड 2026 के बीच MI लंदन ने सिकंदर रजा (Sikandar Raza) को राशिद खान के रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया है, क्योंकि कुछ समय के लिए अफगानिस्तानी खिलाड़ी उपलब्ध नहीं रहेगा। दरअसल, 5 से 14 अगस्त तक आयरलैंड दौरे पर अफगानिस्तान को पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।

इसी सीरीज की वजह से राशिद ने MI लंदन को बीच में छोड़ दिया और अपनी नेशनल टीम के साथ जुड़ गए। यही कारण है कि नीता अंबानी के मालिकाना हक़ वाली टीम को सिकंदर रजा को साइन करना पड़ा राशिद ने MI लंदन के लिए अपने अंतिम मैच में 5 विकेट हॉल लिया था।

द हंड्रेड के मौजूदा सीजन में MI लंदन का प्रदर्शन

इस सीजन MI लंदन की पुरुष टीम सैम करन की कप्तानी में खेल रही है। अभी तक टीम का प्रदर्शन ठीकठाक रहा है। टीम ने पांच मैच खेले हैं और इस दौरान 3 में जीत दर्ज की है, जबकि 2 में हार का सामना किया है। पॉइंट्स टेबल में 12 अंक के साथ MI लंदन चौथे स्थान पर है। अपने पिछले मैच में MI की टीम ने मैनचेस्टर सुपर जायंट्स को 45 रनों से हराया था। अब अगला मैच 6 अगस्त को लंदन स्पिरिट के खिलाफ खेलना है।

यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ कौल बने इस टीम के कोच, कभी कोहली के साथ जीता था अंडर-19 वर्ल्ड कप

Tagged:

rashid khan NITA AMBANI Sikandar Raza MI London The Hundred Men's 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com