सिद्धार्थ कौल बने इस टीम के कोच, कभी कोहली के साथ जीता था अंडर-19 वर्ल्ड कप
Published - 06 Aug 2026, 11:11 AM | Updated - 06 Aug 2026, 12:14 PM
Table of Contents
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल (Siddarth Kaul) संन्यास लेने के बाद अपने कोचिंग करियर की शुरूआत करने के लिए तैयार हैं. विराट कोहली की कप्तानी में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीताने वाले इस खिलाड़ी को क्रिकेट बोर्ड ने आगामी टूर्नामेंट के लिए कोच की जिम्मेदारी सौंपी है. ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. वहीं, बोर्ड को उम्मीद होगी कि सिद्धार्थ कौल (Siddarth Kaul) अपने अनुभव से खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे.
Siddarth Kaul को मिली कोच की जिम्मेदारी

पिछले कई वर्षों में जम्मू-कश्मीर की घरेलू टीम ने शानदार प्रदर्शन कर सभी को काफी प्रभावित किया है. 2025-26 डोमेस्टिक सेशन में उन्होंने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतकर इतिहास रचा था. खिलाड़ियों के विस्फोटक परफ़ोर्मेंस की बदौलत टीम यह उपलब्धि हासिल की. वहीं, अब आगामी घरेलू संस्करण के लिए जम्मू-कश्मीर क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम को और भी मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. हाल ही में मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने पूर्व भारतीय खिलाड़ी सिद्धार्थ कौल (Siddarth Kaul) को बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी सौंपी है.
Punjab’s Siddarth Kaul, who played 3 ODIs and 3 T20Is for India, has joined the J&K U-23 team as bowling coach pic.twitter.com/ZpJgNOlUW5
— Mohsin Kamal (@64MohsinKamal) August 4, 2026
स्टीफन फ्लेमिंग के बाद अब इस दिग्गज की होगी CSK से छुट्टी, अब इंग्लैंड की टीम से जुड़ेगा
PCA के लिए भी किया है काम
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी सिद्धार्थ कौल को जम्मू-कश्मीर अंडर-23 क्रिकेट टीम के बॉलिंग कोच के पद के लिए चुना है. 36 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी के पास गेंदबाजी का काफी अनुभव है. उन्होंने कई मार्की टूर्नामेंट में शिरकत की है. वह साल 2008 में विराट कोहली की कप्तानी में अंडर-19 चैंपियन भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे थे. इससे पहले सिद्धार्थ कौल ने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) के साथ किया था, जहां वह खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें निखारते नजर आए थे.
Siddarth Kaul के पिता का रहा है जम्मू-कश्मीर टीम के साथ खास रिश्ता
सिद्धार्थ कौल के कंधों पर जम्मू-कश्मीर अंडर-23 क्रिकेट टीम के उभरते हुए तेज गेंदबाजों को निखारने की जिम्मेदारी होगी. वह उन्हें परीक्षण देने के साथ उनकी प्रतिभा को भी निखारने पर काम करेंगे. मालूम हो कि सिद्धार्थ कौल के पिता का जम्मू-कश्मीर टीम के संग खास ताल्लुकात रहा है.
उन्होंने इस राज्य के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला है. वहीं, दांए हाथ के इस तेज गेंदबाज के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्होंने तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान वह कुल 4 ही विकेट ले पाए हैं.