स्टीफन फ्लेमिंग के बाद अब इस दिग्गज की होगी CSK से छुट्टी, अब इंग्लैंड की टीम से जुड़ेगा

Published - 06 Aug 2026, 10:30 AM

CSK

CSK: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए पिछले कई सालों से काम कर रहे एक और बड़े नाम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फ्रेंचाइजी के साथ लंबे समय से जुड़े इस दिग्गज को अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है।

हाल ही में इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोचिंग सेटअप में हुए बदलाव के बाद एक नया नाम सुर्खियों में है, जिससे माना जा रहा है कि CSK का कोचिंग स्टाफ आने वाले समय में बड़ा बदलाव देख सकता है। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स ने क्रिकेट जगत में हलचल जरूर बढ़ा दी है।

स्टीफन फ्लेमिंग ने माइकल हसी को किया अप्रोच

रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइकल हसी से बल्लेबाजी कोच बनने के लिए संपर्क किया है। फ्लेमिंग और हसी की जोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स में लंबे समय तक साथ काम कर चुकी है और दोनों के बीच शानदार तालमेल रहा है।

इसी अनुभव को देखते हुए फ्लेमिंग इंग्लैंड के नए कोचिंग सेटअप में भी हसी को शामिल करना चाहते हैं। फिलहाल इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की ओर से कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं दिया गया है, लेकिन हसी इस पद के लिए पहली पसंद बताए जा रहे हैं।

CSK के कोचिंग स्टाफ में हो सकता है बड़ा बदलाव

अगर माइकल हसी (Mike Hussey) इंग्लैंड की बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी स्वीकार करते हैं, तो चेन्नई सुपर किंग्स के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। हसी पिछले कई वर्षों से CSK के बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभा रहे हैं और टीम की सफलता में उनका अहम योगदान रहा है। ऐसे में उनके जाने की स्थिति में फ्रेंचाइजी को नए बल्लेबाजी कोच की तलाश करनी पड़ सकती है। वहीं स्टीफन फ्लेमिंग पहले ही इंग्लैंड टेस्ट टीम के मुख्य कोच बन चुके हैं, जिससे CSK और इंग्लैंड के बीच कोचिंग कनेक्शन लगातार मजबूत होता दिख रहा है।

अभी नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि

फिलहाल माइकल हसी )Michael Hussey) ने इंग्लैंड टीम से जुड़ने को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार बातचीत शुरुआती चरण में है और ECB की ओर से भी आधिकारिक नियुक्ति की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि यदि यह नियुक्ति होती है, तो इंग्लैंड की टेस्ट टीम को एक ऐसे बल्लेबाजी कोच का साथ मिलेगा, जिसने खिलाड़ी और कोच दोनों रूपों में लंबा अनुभव हासिल किया है।

वहीं CSK के लिए भी यह बड़ा झटका साबित हो सकता है, क्योंकि फ्रेंचाइजी को अपने सबसे अनुभवी कोचों में से एक का विकल्प तलाशना पड़ेगा। आने वाले दिनों में इस पूरे मामले पर सभी की नजरें बनी रहेंगी।

यह भी पढ़े: अब MI के लिए खेलेंगे राशिद खान और निकोलस पूरन, बटलर-नरेन ने भी थामा LSG फ्रेंचाइजी का हाथ

Tagged:

England Cricket Team csk michael hussey Mike Hussey stephen fleming
Vineet Kishor

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com