वनडे क्रिकेट में ऐसा करने वाले शुभमन गिल बने पहले बल्लेबाज, इस मामले में विराट कोहली को भी छोड़ा पीछे

Published - 14 Jun 2026, 11:34 AM | Updated - 14 Jun 2026, 12:49 PM

Shubman Gill

Shubman Gill: भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम कई शानदार रिकॉर्ड दर्ज हैं. अपने 18 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने कई ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिनकी बराबरी कर पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होता. लेकिन शनिवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने धुआंधार पारी खेल एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिस विराट कोहली तक नहीं कर सके. तो आइए जानते हैं शुभमन गिल के इस रिकॉर्ड के बारे में.....

Shubman Gill के नाम दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि

Shubman Gill ODI

13 जून को धर्मशाला में भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे सीरीज का पहला मैच खेला गया, जिसमें कप्तान शुभमन गिल ने विस्फोटक पारी खेल टीम की जीत में अहम योगदान दिया. सलामी बल्लेबाजी के तौर पर उरते इस खिलाड़ी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अपने वनडे करियर का 18वां शतक जड़ा. इस दौरान उन्होंने 50-ओवर क्रिकेट फ़ॉर्मेट में अपने तीन हजार रन भी पूरे कर लिए हैं.

वह सबसे कम पारियों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं. शुभमन गिल ने महज 62वीं पारी में ही ये आंकड़ा छू डाला. वहीं, वर्ल्ड क्रिकेट में इस सूची में उनका नाम दूसरे नंबर पर है. उनसे पहले ये कीर्तिमान साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज हाशिम अमला ने स्थापित किया था, जिन्होंने 57 पारियों में 3000 वनडे रन पूरे कर लिए थे.

अगर अफगानिस्तान सीरीज में नहीं चले रोहित शर्मा, तो वर्ल्ड कप से हो जाएंगे बाहर, फिर ये खिलाड़ी करेगा ओपनिंग

विराट कोहली से भी निकले आगे

शुभमन गिल (Shubman Gill) ने सबसे तेज 3000 वनडे रन पूरे करने के मामले में विराट कोहली को भी पछाड़ दिया है. उन्होंने साल 2012 में 14 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ अपनी 75वीं वनडे पारी में यह आंकड़ा छूआ था. इसी के साथ बताते हुए चले कि शुभमन गिल विश्व के सातवें और भारत के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जो 70 से कम पारियों में यह मुकाम हासिल कर पाए हैं. उनके बाद शाई होप, फखर जमान और इमाम उल हक का नाम है, जिन्होंने ने 67 पारियों में अपने 3000 रन पूरे किए.

बतौर कप्तान शानदार रहा है Shubman Gill प्रदर्शन

गौरतलब है कि शुभमन गिल (Shubman Gill) टीम इंडिया की कमान संभालने के बाद से शानदार फॉर्म में नजर आए हैं. अपने बल्ले से लगातार आग उगल उन्होंने खूब रन बटोरे और तीनों ही फॉर्मेट में प्रभावशाली प्रर्दशन किया है. पिछले कुछ समय में उन्होंने कई अहम पारियां खेलकर न सिर्फ टीम की जीत में योगदान दिया है, बल्कि अपनी कप्तानी का भी शानदार नमूना पेश किया.

अगर शुभमन गिल के बतौर कप्तान बल्लेबाजी के आंकड़ों की बात की जाए तो वह 21 मैचों की 27 पारियों में 65.56 की औसत से 1508 रन बना पाए हैं, जिसमें छह छक्के और छह ही चौके शामिल हैं.

IND vs AFG: अंतिम 2 ODI मैचों के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को जगह

Tagged:

shubman gill Virat Kohli team india IND vs AFG
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com