रहमानुल्लाह गुरबाज ने कोच गंभीर कोच गंभीर को दिया शतक का श्रेय, बताया कैसे की उन्होंने मदद

Published - 14 Jun 2026, 12:57 PM | Updated - 14 Jun 2026, 01:44 PM

Rahmanullah Gurbaz

धर्मशाला में भारत के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) का प्रदर्शन लाजवाब रहा. भारतीय गेंदबाजों की धुनाई कर उन्होंने तूफ़ानी पारी खेली और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. छक्के-चौकों की बौछार कर उन्होंने अपने वनडे करियर का नौवां शतक जड़ा.

वहीं, अब रहमानुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) ने अपनी इस विस्फोटक पारी का श्रेय भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर को दिया है. अफगानी बल्लेबाज ने बताया कि मुल्लांपुर टेस्ट के बाद गौतम गंभीर के साथ हुई बातचीत से उन्हें काफी मदद मिली.

Rahmanullah Gurbaz ने गौतम गंभीर को दिया क्रेडिट

Rahmanullah Gurbaz 1

टीम इंडिया के हाथों पहला वनडे गंवा देने के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) ने ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए कहा कि गौतम गंभीर के साथ हुई चर्चा से उन्हें काफी मदद मिली थी. उन्होंने खुलासा किया कि,

"भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद मेरी गौतम गंभीर सर के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई थी। उस चर्चा से मुझे काफी मदद मिली। मैंने नेट्स में उन सुझावों पर काम किया और मैं उस मार्गदर्शन के लिए बहुत आभारी हूं। जब टेस्ट मैच खत्म हुआ, तो मैंने उनसे कहा कि मैं अपने शॉट सिलेक्शन को बेहतर बनाना चाहता हूं। उन्होंने कुछ अच्छे सुझाव दिए और मैं आज उन्हें लागू कर पाया। मैंने बस सकारात्मक खेलने की कोशिश की और यह मेरे लिए कारगर रहा।"

IND vs AFG 2nd ODI Live Streaming: ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल, कौन सा चैनल, कौन सा ऐप? जानें पूरी जानकारी

अपनी अप्रोच को लेकर कही ये बात

रहमानुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) ने कहा कि भारत में भारत के खिलाफ शतक जड़ना काफी खास है. अफगानी खिलाड़ी ने बताया,

"अप्रोच काफी आसान और सीधा था- सिर्फ पॉजिटिव क्रिकेट खेलना। हमें पता था कि यह 25 ओवर का गेम है, लेकिन मुझे अपने खेल के बारे में भी पता था। मैंने बस खुद पर भरोसा रखा और टीम के लिए खेला। भारत में भारत के खिलाफ शतक लगाना खास बात है, लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि यह मेरी मेहनत का फल है।"

भारतीय गेंदबाजों की लगाई क्लास

धर्मशाला में रहमानुल्लाह गुरबाज ने भारतीय गेंदबाजों की कुटाई कर अपने वनडे करियर की ऐतिहासिक पारी खेली. उन्होंने 51 गेंदों का सामना करते हुए 8 छक्कें और 8 ही चौकों की मदद से 102 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा. वह सिर्फ 48 गेंदों पर अपना शतक पूरे करने में कामयाब हुए.

इसी के साथ वह अफगानिस्तान के लिए वनडे में सबसे तेज शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. इसके अलावा रहमानुल्लाह गुरबाज के नाम भारत के खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने का रिकोर्ड भी दर्ज हो गया है. वह क्रिकेट वर्ल्ड में ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं.

IND vs AFG 1st ODI Records: रहमानुल्लाह गुरबाज ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल के नाम भी दर्ज हुई खास उपलब्धि

Tagged:

Gautam Gambhir afghanistan cricket team IND vs AFG Rahmanullah Gurbaz
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com