IND W vs PAK W मैच से पहले फैंस की बढ़ी टेंशन, कप्तान हुआ चोटिल, टीम से बाहर होना का मंडराया खतरा!
Published - 14 Jun 2026, 09:52 AM | Updated - 14 Jun 2026, 09:53 AM
Table of Contents
रविवार को भारतीय टीम पाकिस्तान (IND W vs PAK W) के खिलाफ अपने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अभियान का आगाज करने वाली है. बर्मिंघम के मैदान पर भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से यह हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा, जिसके लिए दोनों टीमें जमकर पसीना बहाती नजर आई हैं. लेकिन इससे पहले क्रिकेट फैंस को तगड़ा झटका लगा है. प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान के चोटिल होने से उनके भारत-पाकिस्तान (IND W vs PAK W) मैच में खेलने पर सवालिया निशान गया है।
IND W vs PAK W मैच से पहले टीम के लिए आई बुरी खबर

14 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला खेला जाएगा, जिसकी मेजबानी की जिम्मेदारी बर्मिंघम के एजबेस्टन को सौंपी है. लेकिन इससे पहले शनिवार को पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना नेट्स प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हो गई हैं, जिसके कारण उनकी टीम में उपलब्धता पर सवालिया निशान लग गया है. रिपोर्ट्स की माने तो उनके घुटने में चोट आई है. वहीं, अब खुद इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अपनी इंजरी पर अपडेट दिया है.
Fatima Sana suffered an injury to her right knee after being hit by a straight shot from Ayesha Zafar in the nets.
— Cricbuzz (@cricbuzz) June 13, 2026
The Pakistan captain remains a doubtful starter for tomorrow's match against India.#T20WorldCup pic.twitter.com/IBpWN1GZSa
खुद कप्तान ने दिया अपडेट
IND W vs PAK W मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फातिमा सना ने अपनी चोट को लेकर कहा कि, “आयशा जफर ने शॉट खेला और वह मेरे घुटने पर लगा. मुझे लगता है कि अब सब ठीक है.” वहीं, जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वह भारत के खिलाफ बहुप्रतीक्षित मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगी तो इसका जवाब देते हुए उन्हें बताया कि “हां, उम्मीद है.” हालांकि, अभी यह साफ़ नहीं है कि फ़ातिमा सना भारत के ख़िलाफ़ खेलने के लिए फ़िट हैं या नहीं.
हरमनप्रीत कौर से होंगी काफी उम्मीदें
गौरतलब है कि भारतीय टीम ने अब तक एक बार भी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी नहीं जीती है. ऐसे में सभी को कप्तान हरमनप्रीत कौर से उम्मीदें होंगी कि वह टीम को उसको पहला खिताब दिलााए. पिछले साल उन्होंने भारत को उसका पहला एकदिवसीय विश्वकप जिताया. उनके अलावा उपकप्तान स्मृति मांधना, शेफाली शर्मा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव जैसी अनुभवी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी फैंस की नजरें टिकी होंगी.
कभी छोले-कुल्चे का स्टॉल लगाता था ये भारतीय खिलाड़ी, अब हो गया सीधे टीम इंडिया में चयन
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर