Shreyas Iyer बने नए कप्तान, तो उपकप्तान के नाम का भी हुआ ऐलान, सिर्फ 23 वर्षीय खिलाड़ी बना वाइस-कैप्टन

Published - 04 Jun 2026, 10:54 AM | Updated - 04 Jun 2026, 11:48 AM

Shreyas Iyer

Shreyas Iyer: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के खत्म होने के बाद टीम इंडिया इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने को तैयार है. 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी और फिर दोनों टीमें वनडे सीरीज के लिए आमने-सामने होगी. इसके समापने के बाद भारतीय खिलाड़ी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए जाएगी. लेकिन इससे पहले खबर आ रही है कि इन श्रृंखलाओं के लिए बीसीसीआई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को कप्तान नियुक्त कर सकता है, जबकि 23 वर्षीय खिलाड़ी उपकप्तान बनने का दावेदार है.

Shreyas Iyer होंगे टीम इंडिया के नए कप्तान?

Shreyas Iyer

बीते कुछ समय से खबरें आ रही कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) टी20 टीम इंडिया के नए कप्तान का ऐलान कर सकता है. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के साथ ही सूर्यकुमार यादव का कप्तानी कार्यकाल भी समाप्त हो गया है, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट कप्तान की तलाश में जुटी हुई है.

इस कड़ी में अब कहा जा रहा है कि टीम इंडिया के सिलेक्टर्स श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को यह जिम्मेदारी दे सकते हैं. बीसीसीआई, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर के बीच में उन्हें टीम का कप्तान बनाने को लेकर सहमति हो गई है.

रणजी खेलने लायक नहीं ये खिलाड़ी, लेकिन कोच गंभीर की जिद्द के चलते खेल जायेगा मुल्लांपुर टेस्ट मैच

Shreyas Iyer-Gautam Gambhir की जोड़ी ने बनाया कोलकाता चैंपियन

दैनिक जागरण के हवाले से मिली रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई चयनसमिति सूर्याकुमार यादव को उनकी कप्तानी की कुर्सी छिनने के बारे में बता चुकी है. इसके अलावा बैक टू बैक फ्लॉप बल्लेबाजी की वजह से उन्हें टी20 टीम से भी बाहर होना पड़ा है. खबर है कि स्काई आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज से ड्रॉप हो सकते हैं. मालूम हो कि साल 2024 में श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर की जोड़ी कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया था.

इस दौरान ये खिलाड़ी क्रमशः कप्तान और हेड कोच की भूमिका निभाते नजर आए थे. श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर के नेतृत्व में कोलकाता टीम अपना तीसरा खिताब जीत पाई थी. लिहाजा, भारतीय बोर्ड को इस जोड़ी से टीम इंडिया के लिए ऐसे ही प्रर्दशन की उम्मीद होगी. श्रेयस अय्यर का टी20 कप्तान का कार्यकाल 26 जून से खेले जाने वाली आयरलैंड टी20 सीरीज से शुरु हो सकता है.

इस खिलाड़ी को बना सकता है बोर्ड उपकप्तान

मीडिया रिपोर्ट की माने तो बीसीसीआई तिलक वर्मा को श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का डिप्टी बनाने के लिए हामी भर चुका है. अक्षर पटेल से ये जिम्मेदारी छिनकर बोर्ड 21 वर्षीय ऑलराउंडर पर भरोसा जता रहा है. बीसीसीआई की गुरुवार को होने वाली ऑनलाइन शीर्ष परिषद की बैठक में बोर्ड श्रेयस अय्यर को कप्तान और तिलक वर्मा को उप-कप्तान बनाने के फैसले को मंजूरी देगा.

Suryakumar Yadav अब कप्तान रहेंगे या नहीं? कोच गंभीर ने लिया निर्णय, सुनाया अपना अंतिम फैसला

Tagged:

team india Suryakumar Yadav shreyas iyer bcci
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com