अगली एशेज सीरीज की तारीखों का हुआ ऐलान, जानें कब और किस डेट से शुरू होंगे मुकाबले
Table of Contents
Ashes 2027: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की जंग एशेज ट्रॉफी के लिए देखने को मिलती है, जिसका इतिहास काफी पुराना है। इस ट्रॉफी को जीतने के लिए दोनों ही टीमें अपना जोर लगा देती हैं। 2025-26 एशेज का आयोजन नवंबर-जनवरी में हुआ था, जिसकी मेजबानी ऑस्ट्रेलिया ने की थी और ट्रॉफी भी अपने नाम की थी।
अब एशेज (Ashes) के लिए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का रोमांच 2027 में देखने को मिलेगा और इसकी मेजबानी इंग्लैंड करेगा। ऐसे में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस धमाकेदार सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है। जानिए कब और कहां मुकाबले खेले जाएंगे।
Ashes 2027 का शेड्यूल हुआ घोषित, जून से अगस्त तक होगा आयोजन

ECB द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई टीम इस रोमांचक एशेज (Ashes) सीरीज़ की शुरुआत इंग्लैंड लायंस के खिलाफ़ एक वॉर्म-अप मैच से करेगी। चार दिन का यह मैच मेहमान टीम को इंग्लैंड के माहौल में ढलने में मदद करेगा। इसके बाद पहला टेस्ट मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में 18 से 22 जून तक खेला जाएगा।
मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड 30 जून से 4 जुलाई तक दूसरे टेस्ट मैच की मेज़बानी करेगा, जबकि एशेज़ 2027 के बाकी तीन मैच एजबेस्टन, साउथेम्प्टन और द ओवल में खेले जाएंगे।
इंग्लैंड पुरुष बनाम ऑस्ट्रेलिया पुरुष एशेज सीरीज 2027 का शेड्यूल
पहला टेस्ट - 18 से 22 जून, ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम
दूसरा टेस्ट - 30 जून से 4 जुलाई, लॉर्ड्स, लंदन
तीसरा टेस्ट - 8 से 12 जुलाई, एजबेस्टन, बर्मिंघम
चौथा टेस्ट - 21 से 25 जुलाई, यूटिलिटा बाउल, साउथेम्प्टन
पांचवां टेस्ट - 29 जुलाई से 2 अगस्त, किया ओवल, लंदन
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया महिला टीमों के बीच एशेज का भी शेड्यूल हुआ घोषित
इंग्लैंड 2027 में एक बार फिर पुरुषों और महिलाओं की एशेज (Ashes) सीरीज की एक साथ मेज़बानी करेगा। जहां पुरुषों की सीरीज़ 18 जून को ट्रेंट ब्रिज में शुरू होगी और 2 अगस्त तक चलेगी, जबकि महिलाओं की सीरीज़ हेडिंग्ले में 24 जून से शुरू होने वाले एक टेस्ट मैच के साथ शुरू होगी।
इसके बाद ट्रेंट ब्रिज, किया ओवल और एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में तीन T20I मैच खेले जाएंगे। यह मल्टी-फ़ॉर्मेट सीरीज़ यूटिलिटा बाउल और लॉर्ड्स में होने वाले वनडे मैचों के साथ आगे बढ़ेगी और 20 जुलाई को एजबेस्टन में खत्म होगी।
इंग्लैंड महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया महिला एशेज 2027 शेड्यूल
एकमात्र टेस्ट - 24 से 27 जून, हेडिंग्ले, लीड्स
पहला T20I - 3 जुलाई, ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम
दूसरा T20I - 6 जुलाई, किया ओवल, लंदन
तीसरा T20I - 9 जुलाई, एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड, मैनचेस्टर
पहला ODI - 13 जुलाई, यूटिलिटा बाउल, साउथेम्प्टन
दूसरा ODI - 16 जुलाई, लॉर्ड्स, लंदन
तीसरा ODI - 20 जुलाई, एजबेस्टन, बर्मिंघम
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा कब और किस टीम के खिलाफ खेलेंगे अगला इंटरनेशनल मुकाबला? डेट और टीम का हुआ ऐलान
Tagged:
England Cricket Team australia cricket team Ashes 2027