KR vs CK Today Match Prediction, Match 9 – जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच प्रेडिक्शन

Published - 23 Jul 2026, 02:52 PM

KR vs CK Today Match Prediction
KR vs CK LPL 2026

KR vs CK Today Match Prediction: आज कैंडी रॉयल्स (Kandy Royals) और कोलंबो कैप्स (Colombo Kaps) के बीच लंका प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मैच दांबुला में खेला जाएगा। KR टीम ने पिछले मैच में DS टीम को 43 रन से हराकर पहली जीत दर्ज की है। वानिंदु हसरंगा को इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। कैंडी रॉयल्स टीम 2 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

दूसरी तरफ CK टीम को अपने पिछले मैच में JK टीम के खिलाफ 5 रन से हार का सामना करना पड़ा है। कामिंदू मेंडिस और वानुजा सहान ने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन यह प्रयास जीत के लिए काफी नहीं था। कोलंबो कैप्स 2 अंकों के साथ अंकतालिका में अंतिम स्थान पर है। इस मैच में दोनों टीमें दूसरी जीत के इरादे से उतरेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और KR vs CK Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (KR vs CK Match Details)

मैचकैंडी रॉयल्स बनाम कोलंबो कैप्स
स्टेडियमरांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, दांबुला
मैच की तारीख23 जुलाई 2026 (03:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगStar Sports 3, FANCODE

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (KR vs CK Head-to-Head)

  • मैच: 10

  • कैंडी रॉयल्स ने जीते: 3

  • कोलंबो कैप्स ने जीते: 7

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (KR vs CK Recent Form)

कैंडी रॉयल्स: W, L, L, L, W

कोलंबो कैप्स: L, W, L, L, L

पिच रिपोर्ट (KR vs CK Pitch Report- रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम)

KR vs CK रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, दांबुला में खेला जाएगा। यह पिच पारंपरिक रूप से संतुलित और थोड़ी धीमी मानी जाती है। हालांकि पिछले 3 मैचों में अच्छा स्कोर देखने को मिला है। पिच रिपोर्ट के आधार पर KR vs CK Today Match Prediction में स्पिनर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

पिछले 3 मैच के आंकड़े

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 70%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत30%
पहली पारी का औसत स्कोर 180
दूसरी पारी का औसत स्कोर170
पिच अनुकूलस्पिनर्स के लिए अनुकूल (52%)

KR vs CK Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सीनारियो 1: अगर कोलंबो कैप्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 40–45

  • अनुमानित कुल स्कोर: 155–165

  • मैच परिणाम: कैंडी रॉयल्स की जीत की संभावना


सीनारियो 2: अगर कैंडी रॉयल्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45–50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 170–180

  • मैच परिणाम: कैंडी रॉयल्स की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (KR vs CK Playing XI Today)

कैंडी रॉयल्स प्लेइंग-XI:

कुसल परेरा, लाहिरू उदारा (विकेट कीपर), डेल फिलिप्स, एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), मोईन अली, विजय शंकर, वानिंदु हसरंगा, दुशान हेमंथा, असिथा फर्नांडो, विशेन हलंबगे, शाहीन अफरीदी

कोलंबो कैप्स प्लेइंग-XI:

रुबिन हरमन, सदीरा समरविक्रमा, कामिंदू मेंडिस (कप्तान), शरुजन शनमुगनाथन (विकेट कीपर), हसन महमूद, वानुजा सहान, मिलन प्रियनाथ रथनायके, थानुका डाबरे, मोविन सुबासिंघा, शाहनवाज दहानी, मुजीब उर रहमान

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (KR vs CK Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • लाहिरू उदारा कैंडी रॉयल्स टीम के तरफ से अच्छी फार्म में है। इन्होंने अभी तक 3 पारियों में 148 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

  • कामिंदू मेंडिस ने पिछले मैच में इन्होंने 42 गेंद में 58 रन की बेहतरीन पारी खेली है। इस मैच में भी बल्ले से अच्छा योगदान कर सकते हैं।

टॉप गेंदबाज

  • हसन महमूद ने कोलंबो कैप्स की ओर से 3 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी इनसे अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।

  • दुशान हेमंथा कैंडी रॉयल्स टीम की ओर से अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं इन्होंने अभी तक 2 मैचों में 4 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी अपनी टीम को ब्रेक-थ्रू दिला सकते हैं।

KR vs CK Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

कैंडी रॉयल्स (Kandy Royals) टीम ने पिछले मैच में जीत दर्ज की है की है। इसके अलावा कैंडी रॉयल्स टीम की बल्लेबाजी यूनिट में गहराई है और गेंदबाजी यूनिट में वानिंदु हसरंगा,शाहीन अफरीदी जैसे अनुभवी गेंदबाज हैं। इसलिए इस मैच में कैंडी रॉयल्स टीम आगे दिख रही है।

कैंडी रॉयल्स के जीतने की संभावना: 60%

कोलंबो कैप्स के जीतने की संभावना: 40%

यह भी पढ़ें: ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया के सेलेक्शन पर उठे बड़े सवाल, इस IPL फ्रेंचाइजी के खिलाड़ियों को किया गया नजरअंदाज

KR vs CK LPL 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

कैंडी रॉयल्स टीम स्क्वाड:

कुसल परेरा, विसेन हलम्बगे, लाहिरू उदारा (विकेट कीपर), मोईन अली, वानिंदु हसरंगा, एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), डेल फिलिप्स, विजय शंकर, दुशान हेमंथा, असिथा फर्नांडो, शाहीन अफरीदी, मुदिथा लक्षण, सेदिकुल्लाह अटल, नुवान तुषारा, ब्रैंडन मैकमुलेन, रहमानुल्लाह गुरबाज, डैनियल सैम्स, इसिथा विजेसुंदर, गरुका संकेथ, पवन संदेश, सहान मिहिरा, ज़हीर खान

कोलंबो कैप्स टीम स्क्वाड:

रुबिन हरमन, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), सदीरा समरविक्रमा, कामिंडू मेंडिस, बेन मैकडरमॉट, जेनिथ लियानागे, जेम्स नीशम, वानुजा सहान, बिनुरा फर्नांडो, मालशा थारुपथी, मुजीब उर रहमान, हसन महमूद, कुशाल भुर्टेल, मोहम्मद हारिस, शाहनवाज दहानी, जेफरी वांडरसे, मोविन सुबासिंघा, थानुका डाबरे, मिलन प्रियनाथ रथनायके, शरुजन शनमुगनाथन, अरुल प्रगासम

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

Lanka Premier League 2026 KR vs CK Today Match Prediction Kandy Royals Colombo Kaps
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com