IND vs ZIM सीरीज से आई बुरी खबर, स्टार खिलाड़ी चोट के चलते सभी मैचों से हुआ बाहर
Table of Contents
Star player out from IND vs ZIM Series: 23 जुलाई से भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज की मेजबानी जिम्बाब्वे के पास है। हरारे में होने जा रही सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने बुधवार (22 जुलाई) को अपने 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया था लेकिन अब उसे एक बड़ा झटका लगा है।
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के आगाज से कुछ घंटे पहले ही जिम्बाब्वे क्रिकेट ने जानकारी दी कि टॉप ऑर्डर बल्लेबाज मिल्टन शुम्बा इंजरी का शिकार हो गए हैं और अब तीनों ही मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह इनोसेंट कैया को बतौर रिप्लेसमेंट शामिल किया गया है।
हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण IND vs ZIM T20 सीरीज से मिल्टन शुम्बा बाहर

बाएं हाथ के बल्लेबाज मिल्टन शुम्बा के बाहर होने की वजह हैमस्ट्रिंग इंजरी है। जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि करते हुए बताया कि दाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण बल्लेबाज मिल्टन शुम्बा भारत के खिलाफ तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हो गए हैं। मंगलवार को स्कैन्स के बाद पता चला कि शुम्बा की इंजरी गंभीर है। इसी वजह से उन्हें बाहर होना पड़ा है।
हालांकि, यह जानकारी नहीं मिली है कि मिल्टन शुम्बा को यह चोट बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान लगी या फिर IND vs ZIM टी20 सीरीज से पहले अभ्यास करते समय लगी। शुम्बा ने बांग्लादेश टी20 सीरीज में तीन पारियों में 34 रन बनाए थे।
IND vs ZIM T20 सीरीज के लिए इनोसेंट कैया को मिला मौका
मिल्टन शुम्बा के बाहर होने की वजह से जिम्बाब्वे ने IND vs ZIM टी20 सीरीज के लिए रिप्लेसमेंट के रूप में ओपनिंग बल्लेबाज इनोसेंट कैया को स्क्वाड का हिस्सा बनाया है और वह टीम के साथ हरारे में जुड़ गए हैं। कैया को लंबे समय बाद सबसे छोटे फॉर्मेट के लिए चुना गया है। उन्होंने अपना अंतिम टी20 मुकाबला 2024 में भारत के खिलाफ ही खेला था।
इनोसेंट कैया के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक जिम्बाब्वे के लिए 19 मैच खेले हैं लेकिन सिर्फ 290 रन ही बना पाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से महज एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है।
IND vs ZIM T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का अपडेटेड स्क्वाड
सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, इनोसेंट कैया, तफदज़वा त्सिगा (विकेटकीपर)
यह भी पढ़ें: आखिरकार खत्म हुआ इंतजार, इंग्लैंड के इस दिग्गज को बनाया गया टीम का नया हेड कोच