शाहरुख खान का फिर जागा पाकिस्तानी प्रेम, नाईट राइडर्स टीम के लिए खरीदा PAK खिलाड़ी
Published - 24 Jul 2026, 08:07 AM | Updated - 24 Jul 2026, 08:08 AM
Table of Contents
Shah Rukh Khan: क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह बने हैं बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh khan), जिनकी नाइट राइडर्स ग्रुप की टीम त्रिनबागो नाइट राइडर्स (TKR) ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2026 के लिए पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर उस्मान तारिक को अपने स्क्वॉड में शामिल किया है। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, क्योंकि आईपीएल (IPL) में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की एंट्री पर लंबे समय से रोक है, जबकि शाहरुख की विदेशी फ्रेंचाइजी उन्हें लगातार मौका दे रही है.
CPL 2026 के लिए उस्मान तारिक पर लगाया दांव
त्रिनबागो नाइट राइडर्स (TKR) ने CPL 2026 के लिए अपने स्क्वॉड में पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर उस्मान तारिक को बरकरार रखा है। तारिक ने पिछले सीजन में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था और टीम के खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। वह पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम के लिए भी खेल चुके हैं और टी20 क्रिकेट में अपनी किफायती गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। इसी प्रदर्शन को देखते हुए नाइट राइडर्स प्रबंधन ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।
IPL में बैन, लेकिन विदेशी लीग में खुला रास्ता
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की नीतियों के चलते पाकिस्तानी खिलाड़ी 2009 से आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में वे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) जैसी आईपीएल टीम के लिए नहीं खेल सकते। हालांकि, शाहरुख खान के स्वामित्व वाले नाइट राइडर्स ग्रुप की विदेशी फ्रेंचाइजियां जैसे त्रिनबागो नाइट राइडर्स अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार पाकिस्तानी खिलाड़ियों को साइन कर सकती हैं। इसी वजह से उस्मान तारिक को CPL में खेलने का मौका मिला है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
उस्मान तारिक के टीम में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ फैंस ने इसे पूरी तरह पेशेवर फ्रेंचाइजी क्रिकेट का फैसला बताया, जबकि कुछ ने सवाल उठाए कि भारतीय टीमों से जुड़े मालिक विदेशी लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को क्यों मौका देते हैं। हालांकि, यह फैसला CPL के नियमों के तहत पूरी तरह वैध है और इसका IPL या BCCI की चयन नीति से कोई संबंध नहीं है। फिलहाल सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि उस्मान तारिक CPL 2026 में अपने प्रदर्शन से टीम को एक और खिताब दिला पाते हैं या नहीं। '
यह भी पढ़े: खेल जगत में पसरा मातम, इंग्लैंड के स्टार प्लेयर से मौत से सदमें में साथी खिलाड़ी