रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह (उप- कप्तान), सारांश जैन ... दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की टीम आई सामने

Published - 02 Aug 2026, 09:30 AM | Updated - 02 Aug 2026, 10:42 AM

Central Zone

Central Zone squad for Duleep Trophhy 2026: भारत का घरेलू क्रिकेट सीजन अगस्त में शुरू होगा। BCCI द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, इस बार सबसे पहले दलीप ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। यह टूर्नामेंट 23 अगस्त से 10 सितंबर तक बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा।

दलीप ट्रॉफी के लिए खिलाड़ियों को स्टेट के आधार पर नहीं, बल्कि जोन के आधार पर चुना गया है। इसी वजह से अलग-अलग स्टेट के खिलाड़ी एक साथ खेलते नजर आने वाले हैं। टूर्नामेंट के लिए पिछली बार की चैंपियन सेंट्रल जोन (Central Zone) का स्क्वाड भी घोषित हो गया है।

रजत पाटीदार को फिर से मिली Central Zone की कप्तानी

Central Zone 1

पिछली बार सेंट्रल जोन (Central Zone) ने दलीप ट्रॉफी का टाइटल रजत पाटीदार की कप्तानी में जीता था। इस बार भी उनके ऊपर ही भरोसा दिखाया गया है। रजत को फिर से टीम की कमान सौंपी गई है। उनकी कप्तानी काफी प्रभावशाली रही है। खासतौर पर आईपीएल में जिस तरह से उन्होंने लगातार दो सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चैंपियन बनाया, उससे सभी काफी इम्प्रेस हुए।

घरेलू क्रिकेट में भी मध्य प्रदेश और सेंट्रल जोन (Central Zone) के लिए रजत पाटीदार ने उम्दा काम किया है। इसी वजह से इस बार भी उम्मीद लगाई जा रही है कि रजत अपनी कैप्टेंसी का जादू दिखाएंगे और ख़िताब की सफलतापूर्वक रक्षा करने में सफल रहेंगे।

सेंट्रल जोन के स्क्वाड में पाटीदार के अलावा टीम इंडिया के लिए खेल चुके ये स्टार खिलाड़ी भी शामिल

दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन का स्क्वाड काफी मजबूत नजर आ रहा है। इसमें रजत पाटीदार के साथ-साथ तीन और इंटरनेशनल खिलाड़ी भी शामिल हैं। ये खिलाड़ी उपकप्तान रिंकू सिंह, ऑलराउंडर हर्ष दुबे और तेज गेंदबाज यश ठाकुर हैं। रिंकू ने भारत के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट खेला है और हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर टीम का हिस्सा थे। घरेलू क्रिकेट में फर्स्ट क्लास मैचों में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।

वहीं, हर्ष दुबे ने टीम इंडिया के लिए अफगानिस्तान सीरीज में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए वाशिंगटन सुंदर के चोटिल होने पर बुलावा आया था। उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला है लेकिन अब वो चयनकर्ताओं की योजनाओं का हिस्सा हैं। वहीं, यश को जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के लिए डेब्यू का मौका मिला।

ऑलराउंडर सारांश जैन भी सेंट्रल जोन के स्क्वाड का हिस्सा हैं। उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में चुना गया है, जहां उनके डेब्यू की संभावना है।

दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन का स्क्वाड

रजत पाटीदार (कप्तान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), सारांश जैन, अमन मोखड़े, कुणाल चंदेला, जीशान अंसारी, आर्यन पांडे, अरशद खान, रिंकू सिंह (उप-कप्तान), आयुष पांडे, यश राठौड़, हर्ष दुबे, कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), यश ठाकुर, नचिकेत भुटे

यह भी पढ़ें: इंडिया और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, 2 अगस्त को इस मैदान पर होगा आमना- सामना

Tagged:

Rinku Singh Rajat Patidar central zone Duleep Trophy 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com