INDvsENG, STAT: पिंक बॉल टेस्ट के पहले दिन बने 11 रिकॉर्ड, ईशांत शर्मा ने अपने नाम किया बड़ा कीर्तिमान

Published - 24 Feb 2021, 04:33 PM

INDvsENG, STAT: पिंक बॉल टेस्ट मैच में बने 16 बड़े रिकार्ड्स, ईशांत और अश्विन ने रच दिया इतिहास

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच पिंक बॉल टेस्ट मैच खेला जा रहा है. जहाँ पर इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इंग्लैंड की टीम ने 112 रनों पर ऑलआउट हो गयी. भारतीय टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट गँवा कर 99 रन बना लिए हैं. पहले दिन इस मैच में 11 रिकॉर्ड बने हैं.

यहाँ देखें आज के दिन बने 11 रिकॉर्डस के बारें में

1. ईशांत शर्मा ने आज भारत के लिए अपना 100वां टेस्ट मैच खेला, वह भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 12वें खिलाड़ी बने हैं.

2. ईशांत शर्मा भारत के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले कपिल देव के बाद दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं.

3. भारत का आज यह तीसरा डे-नाईट टेस्ट मैच है. इससे पहले भारत ने बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डे-नाईट टेस्ट मैच खेला था.

4. पेसर्स द्वारा भारत के लिए घर पर सबसे अधिक विकेट :

कपिल देव - 219

जवागल श्रीनाथ - 108

ईशांत शर्मा - 104 *

जहीर खान - 104

इशांत शर्मा

5. जॉनी बैरेस्टों की भारत के खिलाफ आखिरी छह टेस्ट पारियां 0 6 0 0 1 0 (आज)

6. अक्षर पटेल ने आज अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का दूसरा फाइव विकेट हॉल हासिल किया.

7. इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज जैक क्रॉले ने आज अपने टेस्ट करियर का पांचवा अर्धशतक बनाया.

8. रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की धरती पर अपने 6000 रन पूरे कर लिए हैं. वह ऐसा करने वाले भारत के 9वें बल्लेबाज बने हैं.

पिंक बॉल टेस्ट

9. भारत में, पहली गुलाबी गेंद टेस्ट: भारतीय स्पिनरों ने केवल सात ओवर फेंके दूसरी गुलाबी गेंद टेस्ट: भारतीय स्पिनरों ने पहली पारी में नौ विकेट लिए.

10. भारत में किसी टेस्ट की पहली पारी में टीमों का दौरा करके सबसे कम योग:

106 : बांग्लादेश, कोलकाता, 2019 (भारत में पहली गुलाबी गेंद)

112 : इंग्लैंड, अहमदाबाद, 2021 * (भारत में दूसरा गुलाबी गेंद टेस्ट)

11. प्रारूप में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट:

953: अनिल कुंबले

707: हरभजन सिंह

687: कपिल देव

598*: रविचंद्रन अश्विन

597: जहीर खान

Tagged:

भारतीय क्रिकेट टीम ईशांत शर्मा पिंक बॉल टेस्ट
Aditya Tiwari

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com