टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए सिर्फ इन 4 खिलाड़ियों का नाम कंफर्म, बाकी किसी की जगह पक्की नहीं

Published - 02 Jul 2026, 01:33 PM | Updated - 02 Jul 2026, 03:19 PM

T20 World Cup 2028

T20 World Cup 2028: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम को फोकस आगामी टी20 विश्वकप पर चला गया है. साल 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में यह टूर्नामेंट खेला जाएगा, जिसमें 20 टीमें हिस्सा लेने वाली है. अभी वर्ल्ड कप में करीब दो साल का समय बचा है, लेकिन भारतीय क्रिकेट फैंस के बीच भारत के संभावित स्क्वाड को लेकर चर्चा शुरू हो गई हैं.

मौजूदा फॉर्म और टीम में उनके भूमिका को देखते हुए कुछ प्लेयर्स की दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं उन 4 खिलाड़ियों के बारे में जिनकी टी20 वर्ल्ड कप 2028 (T20 World Cup 2028) के लिए टीम इंडिया में जगह लगभग पक्की है.

T20 World Cup 2028 के लिए सिर्फ इन 4 खिलाड़ियों का नाम कंफर्म

जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah

लंबे समय से भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करने वाले जसप्रीत बुमराह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2028 (T20 World Cup 2028) में टीम इंडिया के मुख्य खिलाड़ियों में से एक हो सकते हैं. नई गेंद और डेथ ओवर में विकेट लेने की क्षमता उन्हें सबसे खतरनाक गेंदबाज बनाती है. इसके अलावा वह सटीक यॉर्कर और कसी हुई बॉलिंग करने के भी काबिल हैं.

बड़े टूर्नामेंट्स में जसप्रीत बुमराह का लगातार शानदार प्रदर्शन टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत साबित होता है. उन्होंने अब तक भारत के लिए 26 टी20 विश्वकप खेले हैं, जिसकी 26 पारियों उनके नाम 5.66 इकॉनमी के साथ 40 विकेट रही. अगर जसप्रीत बुमराह फिट रहते हैं तो उन्हें साल 2028 में होने वाले विश्वकप का हिस्सा बन सकते हैं.

इस पूर्व क्रिकेटर की वैभव सूर्यवंशी को अजीबोगरीब सलाह, बोला 'क्रिकेट छोड़ो पढ़ाई पर फोकस करो....'

श्रेयस अय्यर

मौजूदा समय में टी20 टीम इंडिया की कमान संभाल रहे श्रेयस अय्यर की भी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2028 में जगह लगभग पक्की मानी जा रही है. आगामी मेगा टूर्नामेंट में वह टीम का नेतृत्व करते नजर आ सकते हैं. उनके पास मध्यक्रम में प्रभावशाली करने की काबिलियत है. वह मुश्किल परिस्थितियों में भी टीम के लिए रन बना सकते हैं. यदि श्रेयस अय्यर अपनी फॉर्म बरकरार रखते हैं तो संभावना है कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2028 (T20 World Cup 2028) स्क्वाड में शामिल होंगे.

वरुण चक्रवर्ती

मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का भी टी20 वर्ल्ड कप 2028 टीम इंडिया में चयन हो सकता है.अपनी विविधता और विकेट लेने की क्षमता से वह टी20 क्रिकेट में अपना एक अलग स्थान बनाने में सफल हुए हैं. वरुण चक्रवर्ती के पास बीच के ओवरों में रनों पर लगाम लगाने के साथ-साथ विकेट निकालने का भी हुनर है, जो उन्हें अन्य स्पिनरों से अलग बनाती है. मौजूदा समय में वह टी20 क्रिकेट के महानतम गेंदबाजों में से एक है. अगर वरुण चक्रवर्ती इसी लय के साथ आगे बढ़ते हैं तो भारतीय चयनकर्ता उन्हें मार्की टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया भेज सकते हैं.

अभिषेक शर्मा

2024 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पिछले दो साल में अपनी आक्रमक बल्लेबाजी से सभी को काफी प्रभावित किया है. अब तक 49 मैच खेलते हुए वह 193.25 के स्ट्राइक रेट से 1546 रन बना पाए हैं, जिसमें दो शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं. अभिषेक शर्मा के पास तेजतर्रार बल्लेबाजी करने के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी करने की भी क्षमता है, जो टी20 वर्ल्ड कप 2028 (T20 World Cup 2028) जैसे टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए काफी मददगार साबित हो सकती.

'उन दोनों ने....' शार्दुल ठाकुर ने गिल-गंभीर के खिलाफ खोला मोर्चा, करियर बर्बाद करने का ठहराया जिम्मेदार

Tagged:

shreyas iyer varun chakravarthy T20 World Cup 2028
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com