'उन दोनों ने....' शार्दुल ठाकुर ने गिल-गंभीर के खिलाफ खोला मोर्चा, करियर बर्बाद करने का ठहराया जिम्मेदार
Published - 02 Jul 2026, 12:19 PM | Updated - 02 Jul 2026, 01:30 PM
Table of Contents
भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को टीम इंडिया से बाहर हुए लगभग एक साल हो गया है. जुलाई 2025 में इंग्लैंड दौरे पर उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था, जिसके बाद उन्हें टीम में अपना जगह गंवानी पड़ी. दो मुकाबलों की तीन पारियों में वह दो विकेट ही झटक पाए थे.
वहीं, अब शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने राष्ट्रीय टीम में वापसी को लेकर चुप्पी तोड़ी और दावा किया कि एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 में उनका सही इस्तेमाल नहीं हुआ था. उनका कहना है कि अगर उन्हें पर्याप्त मौके मिलते तो वह देश के लिए अपना बेस्ट देते.
Shardul Thakur का छलका दर्द

करीब एक साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने एक इंटरव्यू के दौरान बातचीत करते हुए कहा कि वह फिर से भारत के लिए खेलना चाहते हैं. उन्होंने बताया,
"मैं भारत के लिए फिर से खेलने की 100 परसेंट इच्छा रखता हूं। मेरे दिमाग में यह बात हमेशा रहती है। भले ही आपको ड्रॉप कर दिया जाए या निकाल दिया जाए, मुझे लगता है कि उम्मीद एक बहुत मज़बूत शब्द है। जब तक उम्मीद ज़िंदा है, सब कुछ मुमकिन है।"
टीम इंडिया की रणनीति पर उठाए सवाल?
शार्दुल ठाकुर से जब सवाल किया गया कि क्या उन्हें लगता है वह एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 ट्रॉफी में और बेहतर योगदान दे सकते थे, तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस पर कमेंट करना उनके लिए काफी मुश्किल है. शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) कहा कि,
"इस पर कमेंट करना बहुत मुश्किल है कि मैं कुछ सिलेक्शन से क्यों चूक गया। लेकिन 2024-25 सीज़न के बाद, जिस तरह का सीज़न मेरा था, मुझे लगता है कि मैं कुछ और गेम खेल सकता था और सचमुच फ़र्क ला सकता था। जब मैं इंग्लैंड में खेला, तो मुझे नहीं लगता कि मेरा ठीक से इस्तेमाल हुआ।"
"बैटिंग में, हाँ, यह मेरी गलती थी कि मैंने लीड्स में एक लूज़ शॉट खेला। लेकिन मैनचेस्टर में, मैंने बहुत अच्छी बैटिंग की, मैं कहूंगा, क्योंकि बादल छाए हुए थे, गेंद बहुत स्विंग कर रही थी, और पहली इनिंग्स में एक लेंथ का टोटल था। फिर पिच फ़्लैट हो गई और हम गेम बचाने में भी कामयाब रहे।"
इस पूर्व क्रिकेटर की वैभव सूर्यवंशी को अजीबोगरीब सलाह, बोला 'क्रिकेट छोड़ो पढ़ाई पर फोकस करो....'
"मुझे कुछ और मौके मिलने चाहिए"
टीम इंडिया के लिए साल 2017 में डेब्यू करने वाले शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने टीम इंडिया में अपने मौके लिए मांग की है. उन्होने दावा किया कि,
तो ऐसा नहीं है कि जब मैं पिछली बार इंडिया के लिए खेला था, तो मैंने कोई योगदान नहीं दिया था। लेकिन हां, मुझे लगता है कि मुझे कुछ और मौके मिलने चाहिए। मैं कहूँगा कि यह कमज़ोर होने और गलत समय पर इस्तेमाल होने के बारे में ज़्यादा था। मैं कहूँगा कि कुछ कैलकुलेशन की गलतियाँ थीं. उम्मीद है कि मैं फिर से इंडिया के तौर पर खेलूँगा। मैं तैयार रहूंगा।
टीम इंडिया में वापसी की राह देख रहे हैं Shardul Thakur
शार्दुल ठाकुर ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वह जब भी टीम इंडिया में वापसी करेंगे तो अपना पूरा योगदान देंगे. उन्होंने बताया,
"इंडिया के लिए खेलना एक सपना है - हर किसी का सपना। इंडियन टीम के साथ मेरे पिछले समय में भी, कुछ ऐसे गेम थे जहाँ मैंने असर डाला और सचमुच टीम के लिए मैच जीते। इसलिए, आने वाले समय में भी, या जब भी मैं वापसी करूंगा, मैं अभी भी योगदान देने को तैयार हूं।"
गौरतलब है कि शार्दुल ठाकुर ने अपने बयान में गौतम गंभीर और शुभमन गिल का स्पष्ट रूप से नाम नहीं लिया है. लेकिन उनका बयान सुनने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह इन्हीं दोनों की ओर इशारा कर रहे हैं. दरअसल, पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में गौतम गंभीर टीम के हेड कोच थे, जबकि शुभमन गिल ने कप्तान की भूमिका निभाई थी. हालांकि, शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने किसी का भी नाम लेकर कोई आरोप नहीं लगाया है.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर