IND vs ENG: दूसरे टी20 में पानी पिलाते ही रह जाएंगे ये 5 खिलाड़ी, कप्तान अय्यर नहीं देने वाले इन्हें मौका

Published - 02 Jul 2026, 11:15 AM | Updated - 02 Jul 2026, 12:18 PM

IND Vs ENG 5

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज (IND vs ENG) का पहला मैच बारिश में धूल जाने के बाद टीम इंडिया दूसरे मैच की तैयारियों में जुट गई है. शनिवार यानि 4 जुलाई को मैनचेस्टर के मैदान पर दोनों टीमों का आमना-सामना होगा.

पिछले मुकाबले में भारतीय टीम का बल्लेबाजी क्रम कुछ खास नहीं कर पाया था, जिसके बाद अब दूसरे टी20 (IND vs ENG) के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर प्लेइंग XI में बदलाव कर सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि किन 5 खिलाड़ियों बेंच गर्म करना पड़ सकता है.

IND vs ENG: दूसरे टी20 से ड्रॉप हो सकते हैं ये 5 खिलाड़ी

सूर्यांश शेगडे

23 वर्षीय बल्लेबाज सूर्यांश शेगडे ने आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया के लिए डेब्यू मौका मिला था, लेकिन वह इस मुकाबले में बल्ले से कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके. वहीं, अब इंग्लैंड (IND vs ENG) के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में उनकी जगह पर खतरा मंडराता दिख रहा है. तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई और शिवम दुबे जैसे अनुभवी ऑलराउंडर की मौजूदगी के कारण उनके लिए प्लेइंग इलेवन में स्थान बना पाना बिल्कुल आसान नहीं होगा.

प्रिंस यादव

भारतीय स्टार गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती की इंग्लैंड सीरीज (IND vs ENG) के लिए टीम इंडिया में वापसी हो गई है. उन्हें पहले टी20 मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, जिसकी वजह से प्रिंस यादव को बाहर बैठना पड़ा था. ऐसे में टीम में कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते उन्हें एक बार फिर पानी पिलाते नजर आ सकते हैं.

क्या हार्दिक पांड्या को ट्रेड कर रही CSK? CEO काशी विश्वनाथन ने जवाब देकर राज से उठाया पर्दा

वॉशिंगटन सुंदर

भारतीय अनुभवी ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया. अपनी उपयोगी बल्लेबाजी और धारधार गेंदबाजी के दम पर उन्होंने भारत को कई अहम जीत दिलाई है. लेकिन मौजूदा टीम संयोजन में उनकी टीम में जगह नहीं बन रही है. अगर दूसरे टी20 के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर स्पिन डिपार्टमेंट में कोई बदलाव नहीं करते हैं तो वॉशिंगटन सुंदर को ड्रॉप होना पड़ सकता है.

संजू सैमसन

SANJU SAMSON

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का बीते कुछ समय में टीम इंडिया के लिए प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. ओपनिंग करते हुए वह टीम के लिए शानदार पारी खेलने में नाकाम रहे हैं. ऐसे में दावा किया जा रहा है कि उन्हें दूसरे टी20 मुकाबले से ड्रॉप कर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. वह अपनी आक्रमक बल्लेबाजी से भारत के बैटिंग ऑर्डर को मजबूती प्रदान कर सकते हैं.

दूसरे टी20 के लिए ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-XI: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

बेंच: सूर्यांश शेगडे, प्रिंस यादव, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्ण, संजू सैमसन

दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू हुआ तय! संजू नहीं बल्कि इस फ्लॉप खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस

Tagged:

team india shreyas iyer Ind vs Eng Prince Yadav
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com