दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू हुआ तय! संजू नहीं बल्कि इस फ्लॉप खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस

Published - 02 Jul 2026, 10:13 AM | Updated - 02 Jul 2026, 11:14 AM

Vaibhav Sooryavanshi 33

Vaibhav Sooryavanshi Debut: भारत की पुरुष क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर है। इस दौरान दोनों के बीच सीमित ओवरों के फॉर्मेट में सीरीज का आयोजन होना है। सबसे पहले टी20 सीरीज खेली जाएगी और इस दौरान पांच मुकाबले होंगे। 1 जुलाई को पहला मैच हुआ लेकिन बारिश की भेंट चढ़ गया।

चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेले गए मुकाबले में सिर्फ एक ही पारी हो पाई। दूसरी पारी में बारिश के कारण एक भी गेंद खेल नहीं हुआ। इस मैच से पहले संभावना जताई जा रही थी कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को डेब्यू का मौका मिल सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आयरलैंड सीरीज के बाद, उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी बाहर बैठना पड़ा।

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20 में Vaibhav Sooryavanshi कर सकते हैं डेब्यू

Vaibhav Sooryavanshi 34

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को पहली बार टीम इंडिया में चुना गया है। उन्हें आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन करने की वजह से मौका मिला है। लेकिन टीम मैनेजमेंट ने अभी तक उनका डेब्यू नहीं कराया है।

इंग्लैंड के खिलाफ कई दिग्गजों ने भारत की संभावित प्लेइंग XI में वैभव को शामिल किया था लेकिन जब भारत की आधिकारिक ग्यारह आई तो उसमें वैभव का नाम नहीं था। हालांकि, अब इस खिलाड़ी को 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे मैच में खेलने का मौका मिल सकता है।

संजू नहीं, इस खिलाड़ी की जगह वैभव को मिल सकता है मौका

आयरलैंड टी20 सीरीज में संजू सैमसन दोनों ही मैच में फ्लॉप रहे थे। इसी वजह से इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में उनके स्थान पर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को खिलाए जाने की मांग हो रही थी। लेकिन सैमसन अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे। हालांकि, उनका बल्ला एक बार फिर नहीं चला और सस्ते में आउट हो गए। इसी वजह से माना जा रहा है कि दूसरे मैच में वैभव उन्हें रिप्लेस कर सकते हैं।

हालांकि, वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन के बजाय एक अन्य खिलाड़ी की जगह शामिल किया जा सकता है, जो लगातार तीन पारियों में खास प्रभाव नहीं छोड़ पाया है।

ईशान किशन को वैभव सूर्यवंशी कर सकते हैं रिप्लेस

ICC टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले स्थान पर कायम ईशान किशन आयरलैंड दौरे पर फ्लॉप रहे थे और इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में भी उनका बल्ला नहीं चला। पिछली तीन पारियों में ईशान ने 13 रन बनाए हैं। चेस्टर-ले-स्ट्रीट में हुए मैच में ईशान अपना खाता भी नहीं खोल पाए और रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।

ऐसे में उन्हें बाहर करते हुए वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका दिया जा सकता है। हालांकि, वैभव को नंबर-3 के बजाय अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी जा सकती है। जबकि सैमसन को वन डाउन खिलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: IND vs ENG 2nd T20 Match Live: किस चैनल पर आएगा भारत-इंग्लैंड मुकाबला? OTT डिटेल्स भी जानें

Tagged:

ISHAN KISHAN Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi IND vs ENG T20 Series 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com