IND vs ENG 2nd T20 Match Live: किस चैनल पर आएगा भारत-इंग्लैंड मुकाबला? OTT डिटेल्स भी जानें
Published - 02 Jul 2026, 09:57 AM | Updated - 02 Jul 2026, 10:15 AM
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बुधवार को खेला गया, लेकिन टीम इंडिया की पारी के बाद बारिश के चलते इंग्लैंड की पारी नहीं हो पाई, जिसके चलते मुकाबले को रद्द कर दिया गया.
बता दें कि इस मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने अच्छा खेल दिखाया और निर्धारित 20 ओवर में 189 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया था.
शनिवार 4 जून को शाम 7 बजे से खेला जायेगा दूसरा टी20

अब भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) की टीम के बीच 4 जून शनिवार को सीरीज का दूसरा टी20 मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा.
सीरीज का पहला मैच भारतीय समयनुसार रात 10 बजे से खेला गया था, लेकिन यह दूसरे टी20 मैच के समय में बदलाव है और यह मुकाबला शाम को 7 बजे से खेला जायेगा. दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीत सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त लेना चाहेगी.
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा प्रसारण
भारत बनाम इंग्लैंड (IND vs ENG) टी20 मैचों का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा. जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.
जियो हॉटस्टार ऐप पर हिंदी, अंग्रेजी व कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भारत vs इंग्लैंड दूसरे टी20 का लुफ्त उठाया जा सकता है. डीडी फ्री डिश (DD Free Dish) यूजर्स के लिए यह मैच मुफ्त में प्रसारित किया जाएगा.
IND vs ENG टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड
Tagged:
Ind vs Engऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।