क्या हार्दिक पांड्या को ट्रेड कर रही CSK? CEO काशी विश्वनाथन ने जवाब देकर राज से उठाया पर्दा
Table of Contents
Hardik Pandya trade in CSK: IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के नई टीम में शामिल होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके पीछे बड़ी वजह हार्दिक और मुंबई फ्रेंचाइजी में आपसी तालमेल सही नजर नहीं आ रहा है। इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को 2024 में MI ने अपना कप्तान नियुक्त किया था। हालांकि, हार्दिक के तीन सीजन कप्तानी संभालने के बावजूद मुंबई को खिताब जीतने में सफलता नहीं मिली।
इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को ट्रेड के माध्यम से अपने साथ जोड़ने में कई टीमें इच्छुक दिख रही हैं और पांच बार की विजेता CSK दिलचस्पी दिखा रही है। चेन्नई सुपर किंग्स के पास शिवम दुबे हैं, लेकिन उनकी गेंदबाजी भरोसे लायक नहीं है। इसी वजह से हार्दिक काफी महत्वपूर्ण हो सकते हैं।
CSK ने हार्दिक पांड्या के ट्रेड में दिखाई दिलचस्पी

हार्दिक पांड्या बल्ले और गेंद दोनों से मैच जिताने की काबिलियत रखते हैं। इसके अलावा वो एक जबरदस्त फील्डर भी हैं। उनके अंदर लीडरशिप क्वालिटी भी है। इसी वजह से हार्दिक एक परफेक्ट खिलाड़ी माने जाते हैं। यही कारण है कि हार्दिक को ट्रेड के माध्यम से हासिल करने में सात टीमें अपनी दिलचस्पी दिखा रही हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स समेत कुल सात टीमें हार्दिक को अपने साथ जोड़ने की रेस में शामिल हैं। सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद ने ही हार्दिक में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है।
चेन्नई फ्रेंचाइजी के CEO ने हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर दिया अपडेट
जब से हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर CSK के शामिल होने की खबर आई है, तब से काफी ज्यादा चर्चा हो रही है, क्योंकि एक बड़ा ट्रेड हो सकता है। अब इस चीज को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के CEO काशी विश्वनाथन की तरफ से भी बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है और उनके बयान से पूरी तस्वीर साफ़ हो गई है।
हार्दिक में दिलचस्पी दिखने की अफवाहों पर लगाया विराम
चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने साफ़ कर दिया है कि अभी तक आईपीएल 2026 के प्रदर्शन का रिव्यु नहीं किया गया है और इसी वजह से टीम किसी भी तरह के ट्रेड में शामिल नहीं है। वहीं, हार्दिक और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कोई बात नहीं चल रही है। RevSportz से उन्होंने कहा,
"CSK ने अभी तक सीजन का रिव्यू भी नहीं किया है, और हम MLC (मेजर लीग क्रिकेट) के खत्म होने के बाद ही ऐसा करेंगे। मैं अभी अमेरिका में हूं। हमने किसी से बात नहीं की है, और हार्दिक और CSK के बारे में जो कुछ भी कहा जा रहा है, वह सच नहीं है।"
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: संजू बाहर, वैभव का डेब्यू! दूसरे टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने