IND vs ENG: संजू बाहर, वैभव का डेब्यू! दूसरे टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने

Published - 02 Jul 2026, 09:59 AM | Updated - 02 Jul 2026, 10:29 AM

IND vs ENG

भारत बनाम इंग्लैंड(IND vs ENG) टी20 सीरीज का पहला मुक़ाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. चेस्टर ली स्ट्रीट के मैदान पर खेले जाने वाली इस भिड़ंत में टॉस जीतकर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी का चयन किया, जिसके बाद टीम मैच रद्द होने से पहले निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुक़सान पर 189 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए.

इस दौरान कुछ बल्लेबाजों के प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जिसमें संजू सैमसन का नाम भी शामिल है. ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है कि दूसरे टी20 में उन्हें ड्राप कर युवा वैभव सूर्यवंशी को मौला मिल सकता है. तो आइए जानते हैं कि स्ट्रेटफ़ोर्ड टी20 मैच (IND vs ENG) के लिए भारत की अंतिम एकादश कैसी हो सकती है.

IND vs ENG: संजू सैमसन का कट सकता है पत्ता

SANJU SAMSON

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ संजू सैमसन पिछले कुछ समय से टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं. आयरलैंड दौरे के बाद इंग्लैंड में भी उनका बल्ला खामोश नजर आया. 1 जुलाई को हुए मुकाबले में वह एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उनके इस फ्लॉप शो ने सबको काफी निराश किया है.

इसके बाद से ही कहा जा रहा है कि दूसरे टी20 के लिए हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर को युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका देना चाहिए. 15 वर्षीय इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 में अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से सभी के दिलों में जगह बनाई थी. पूरे सीजन उनके बल्ले से जमकर रन निकले और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी रहे.

6, 4, 6, 6... वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में मचाया कोहराम, चौके-छक्कों से लूटी महफिल, देखें VIDEO

ऐसी हो सकती है सलामी जोड़ी

अगर संजू सैमसन की जगह प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी को मिलती है, तो वह अभिषेक शर्मा के साथ टीम इंडिया की ओर से ओपनिंग के लिए आ सकते हैं. इन दोनों खिलाड़ियों की जोड़ी पावरप्ले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर भारत को दमदार शुरुआत दिलाने की कोशिश करेगी. पहले टी20 में अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर गरजा था. 245 के स्ट्राइक रेट से बल्लेाबजी कर उन्होंने 24 गेंदों में 6 चौकें और 4 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए थे. एक बार फिर उनसे ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

इन बल्लेबाजों को मिल सकता है मौका

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 (IND vs ENG) के लिए टीम इंडिया के पास बल्लेबाज के तौर पर वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर के अलावा ईशान किशन का विकल्प मौजूद होगा. वह टीम के विकेटकीपर की भूमिका भी निभाएंगे. वहीं, ऑलराउंडर के रूप में तिलक वर्मा, शिवम दुबे और अक्षर पटेल चयन हो सकता है. अंत में नजर डाली जाए बॉलिंग डिपार्टमेंट पर तो इसमें हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती को जगह मिल सकती है.

IND vs ENG दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

IND vs ENG 2nd T20 Match Live: किस चैनल पर आएगा भारत-इंग्लैंड मुकाबला? OTT डिटेल्स भी जानें

Tagged:

team india Ind vs Eng Sanju Samson Vaibhav Suryavanshi
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com