इस पूर्व क्रिकेटर की वैभव सूर्यवंशी को अजीबोगरीब सलाह, बोला 'क्रिकेट छोड़ो पढ़ाई पर फोकस करो....'

Published - 02 Jul 2026, 12:08 PM | Updated - 02 Jul 2026, 01:01 PM

Vaibhav Sooryavanshi 35

Advice for Vaibhav Sooryavanshi: पिछले कुछ महीनों से वैभव सूर्यवंशी लगातार चर्चा में हैं। उनका चयन आईपीएल 2026 में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया में भी हो गया। हालांकि, अभी तक वैभव का इंटरनेशनल डेब्यू नहीं हुआ है। फैंस के साथ-साथ कई पूर्व दिग्गज वैभव को प्लेइंग XI में शामिल किए जाने की मांग कर रहे हैं।

सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री और अन्य कई पूर्व क्रिकेटर्स ने वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम के लिए डेब्यू का मौका दिए जाने की मांग उठाई है। इस बीच दक्षिण अफ्रीका के एक पूर्व खिलाड़ी ने वैभव को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिसकी हर तरफ बात हो रही है। इस दिग्गज का मानना है कि इस उम्र में वैभव को अभी पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए। उन्हें लगता है कि इस स्तर पर क्रिकेट खेलने से वैभव पर काफी दबाव बनेगा, जिसे मैनेज करना आसान नहीं होगा।

दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज ने Vaibhav Sooryavanshi को लेकर जताई चिंता

Vaibhav Sooryavanshi 36

जहां चारों तरफ वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में खिलाए जाने की मांग की जा रही है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज डैरिल कलिनन ने 15 वर्षीय खिलाड़ी को लेकर चिंता जाहिर की है। कलिनन ने क्रिकइंफो के लिए अपने कॉलम में वैभव को लेकर कई अहम चीजों का जिक्र किया। उन्होंने यह भी कहा कि वो राजस्थान रॉयल्स के ओपनर की आलोचना नहीं कर रहे हैं, बल्कि उनके लिए चिंतित हैं।

कलिनन ने वैभव को आम बच्चों की तरफ जीने की दी सलाह

डैरिल कलिनन का कहना है कि सूर्यवंशी को अपनी जवानी का मज़ा लेना चाहिए, एग्जाम देने चाहिए और दोस्तों के साथ गली क्रिकेट खेलना चाहिए। सूर्यवंशी अभी इतने छोटे हैं कि न तो वोट दे सकते हैं और न ही कार चला सकते हैं, फिर भी भारतीय टीम में उनके शामिल होने के लिए समर्थन बढ़ रहा है। उन्होंने अपने कॉलम में लिखा,

"मेरी नजर में, उसे घर पर अपनी परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए, दोस्तों के साथ गली क्रिकेट खेलना चाहिए और जब तक मौका है, तब तक एक आम बच्चे की तरह जीना चाहिए। इसका मतलब यह नहीं है कि उसके हुनर को नजरअंदाज किया जाए। इसका मतलब यह समझना है कि हुनर ​​का सही इस्तेमाल तभी हो पाएगा जब उसे रखने वाले व्यक्ति को पूरी तरह से विकसित होने का मौका मिले।"

सोशल मीडिया के दौर में आलोचनाओं से बचना मुश्किल

इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि आज के समय में हर पारी, हर शॉट और हर चीज पर फैंस की नजर होती है, क्योंकि सोशल मीडिया का जमाना है। पहले खिलाड़ियों को मैदान छोड़ने के बाद आलोचनाओं का सामना नहीं करना पड़ता था लेकिन अब सोशल मीडिया के कारण हर समय ताने सुनने को मिलते हैं। यह चीज वैभव सूर्यवंशी के लिए भी अच्छी नहीं है।

कलिनन ने अपने कॉलम में आगे लिखा,

"क्रिकेट में प्रतिभा के कई सितारे देखने को मिले हैं। इसने कम उम्र में ही सफलता हासिल कर ली और ऐसे नाम बटोर लिए जो उन्होंने नहीं चाहे थे। लेकिन इससे पहले क्रिकेट में ऐसा संयोग कभी नहीं देखा गया: मासूमियत, असाधारण प्रतिभा और सोशल मीडिया की दुनिया जिसने एक बच्चे और करोड़ों लोगों की राय के बीच की दूरी को लगभग खत्म कर दिया है। सूर्यवंशी 15 साल का है और उसकी जिंदगी सामान्य गति से नहीं चल रही है। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, इस स्थिति पर सावधानीपूर्वक विचार करने की आवश्यकता है।"

सचिन से बात करने की भी दी सलाह

इसके अलावा कलिनन ने वैभव सूर्यवंशी को सचिन तेंदुलकर से बात करने की भी सलाह दी है। सचिन ने 16 साल की उम्र में ही इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया था और उन्होंने अलग-अलग दौर में खेला है। इसी वजह से उन्हें अच्छे से पता है कि कम उम्र में दबाव को कैसे हैंडल करना है।

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: दूसरे टी20 में पानी पिलाते ही रह जाएंगे ये 5 खिलाड़ी, कप्तान अय्यर नहीं देने वाले इन्हें मौका

Tagged:

team india ipl Vaibhav Sooryavanshi Daryll Cullinan
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com