MO vs BPH Today Match Prediction, Match 7 – जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच प्रेडिक्शन

Published - 26 Jul 2026, 11:15 AM

MO vs BPH Today Match Prediction
MO vs BPH The Hundred Men's 2026

Table of Contents

MO vs BPH Today Match Prediction: मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (Manchester Super Giants) और बर्मिंघम फीनिक्स (Birmingham Phoenix) के बीच द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट का सातवां मैच एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में जीत के साथ खाता खोला है। मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने अपने पहले मैच में टिम सीफर्ट की 67 रन की बेहतरीन पारी के चलते लंदन स्पिरिट को 7 रन से हराया है।

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (MSG) टीम 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। दूसरी तरफ बर्मिंघम फीनिक्स टीम ने जो क्लार्क की 33 गेंदों में 68 रन की पारी के दम पर ट्रेंट रॉकेट्स के खिलाफ 10 रन से जीत दर्ज की है। बर्मिंघम फीनिक्स (BPH) टीम 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इस मैच में दोनों टीमों की कोशिश लगातार दूसरी जीत दर्ज करने की रहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और MO vs BPH Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (MO vs BPH Match Details)

मैचमैनचेस्टर सुपर जायंट्स बनाम बर्मिंघम फीनिक्स
स्टेडियमएमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
मैच की तारीख26 जुलाई 2026 (07:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगStar Sports Network, JioHotstar

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (MO vs BPH Head-to-Head)

  • मैच: 5

  • मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने जीते: 3

  • बर्मिंघम फीनिक्स ने जीते: 2

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (MO vs BPH Recent Form)

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स: W, W, L, L, W

बर्मिंघम फीनिक्स: W, L, W, L, W

पिच रिपोर्ट (MO vs BPH Pitch Report- एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर)

MO vs BPH एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेला जाएगा। यह पिच पारंपरिक रूप से संतुलित मानी जाती है। इस मैदान पर पिछले सीजन में लो स्कोरिंग मैच देखने को मिले थे। पिच रिपोर्ट के आधार पर MO vs BPH Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

पिछले 20 मैच के आंकड़े

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 35%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत55%
पहली पारी का औसत स्कोर 134
दूसरी पारी का औसत स्कोर115
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल (62%)

MO vs BPH Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सीनारियो 1: अगर बर्मिंघम फीनिक्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 35–40

  • अनुमानित कुल स्कोर: 125–135

  • मैच परिणाम: मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की जीत की संभावना


सीनारियो 2: अगर मैनचेस्टर सुपर जायंट्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 40–45

  • अनुमानित कुल स्कोर: 145–155

  • मैच परिणाम: मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (MO vs BPH Playing XI Today)

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स प्लेइंग-XI:

एडेन मार्कराम (कप्तान), टिम सीफर्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, ल्यूस डू प्लॉय, टॉम मूरेस, लियाम डॉसन, गस एटकिंसन, नूर अहमद, जोश टंग, सोनी बेकर

बर्मिंघम फीनिक्स प्लेइंग-XI:

विल स्मीड, जो क्लार्क (विकेटकीपर), रेहान अहमद, लॉरी इवांस, डोनोवन फरेरा (कप्तान), मिशेल ओवेन, सीन डिक्सन, बेन ड्वारशुइस, स्कॉट करी, साकिब महमूद, उस्मान तारिक

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (MO vs BPH Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • जो क्लार्क बर्मिंघम फीनिक्स के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। पिछले मैच में इन्होंने 33 गेंदों में 68 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।

  • टिम सीफर्ट मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज हैं। इन्होंने पिछले मैच में 45 गेंदों में 67 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।

टॉप गेंदबाज

  • उस्मान तारिक ने बर्मिंघम फीनिक्स की तरफ से पिछले मैच में 36 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। ये इस मैच में भी अपनी फिरकी में बल्लेबाजों को फंसा सकते हैं।

  • गस एटकिंसन मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के प्रमुख गेंदबाज हैं। इन्होंने पिछले मैच में 2 विकेट लिए हैं और 6 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अपनी टीम को ब्रेक-थ्रू दिला सकते हैं।

MO vs BPH Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (MO) टीम की बल्लेबाज यूनिट में टिम सीफर्ट, जोस बटलर और हेनरिक क्लासेन जैसे आक्रामक बल्लेबाज मौजूद है। गेंदबाजी यूनिट में गस एटकिंसन और नूर अहमद जैसे प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं, जिससे टीम संतुलित नजर आ रही है। इसके अलावा हेड-टू-हेड आंकड़ों में भी मैनचेस्टर सुपर जायंट्स का पक्ष मजबूत है। इसलिए इस मैच में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स को बढ़त मिलती है।

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के जीतने की संभावना: 60%

बर्मिंघम फीनिक्स के जीतने की संभावना: 40%

यह भी पढ़ें: स्कॉटलैंड दौरे के लिए हुआ टीम का ऐलान, नए कप्तान के नेतृत्व में इन 15 खिलाड़ियों को मौका

MO vs BPH The Hundred 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स टीम स्क्वाड:

एडेन मार्कराम (कप्तान), टिम सीफर्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, ल्यूस डू प्लॉय, टॉम मूरेस, लियाम डॉसन, गस एटकिंसन, नूर अहमद, जोश टंग, सोनी बेकर, मैक्स होल्डन, पॉल वाल्टर, जॉर्ज स्क्रिमशॉ, एडम फिंच, टॉम हार्टले, तवांडा मुयेये, जेम्स सेल्स

बर्मिंघम फीनिक्स टीम स्क्वाड:

जो क्लार्क (विकेटकीपर), विल स्मीड, रेहान अहमद, डोनोवन फरेरा (कप्तान), मिशेल ओवेन, सीन डिक्सन, लॉरी इवांस, बेन ड्वारशुइस, स्कॉट करी, साकिब महमूद, उस्मान तारिक, क्रिस वुड, टॉम हेल्म, जो वेदरली, जॉर्डन थॉम्पसन, मैथ्यू मोंटगोमरी, एथन ब्रूक्स

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

Manchester Originals (Men) Birmingham Phoenix (Men) Manchester Super Giants (Men) The Hundred Men's Competition 2026 MO vs BPH Today Match Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com