MI vs RCB: पंजाब किंग्स के पक्ष में गिरा सिक्का, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला, एमआई को लगे दो बड़े झटके

Published - 16 Apr 2026, 07:12 PM

MI Vs PBKS

MI vs RCB: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 24वें मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट की शुरुआत विजय के साथ की थी, लेकिन इसके बाद खेले तीन मैचों में उन्होंने सिर्फ हार का मुंह देखना पड़ा है। जबकि पिछले मैच में एमआई को आरसीबी के हाथों इसी मैदान पर हार का सामना करना पड़ा था।

दूसरी तरफ पंजाब किंग्स (MI vs RCB) ने खेले चार मैचों में तीन जीते हैं और एक मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था। ऐसे में वह 7 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, आज का मैच रोहित शर्मा और मिचेल सेंटनर नहीं खेल रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन क्या है?

MI vs RCB: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस

शानदार फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स (MI vs RCB) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस के समय कप्तान अय्यर ने कहा कि अब तक सब ठीक चल रहा है, हमने शानदार शुरुआत की है। एक कप्तान इससे ज्यादा और क्या मांग सकता है।

हमारी टीम का तालमेल लाजवाब रहा है। मैं टीम से पूरे मैच में सक्रिय रहने का आग्रह करता हूं। आत्मसंतुष्ट होना आसान है, आपको अपना ध्यान केंद्रित रखना होगा। पिच सूखी लग रही है, लेकिन खिलाड़ियों का कहना है कि ओस पड़ने पर यह बेहतर हो जाती है। टीम वही रहेगी।

मुंबई इंडियंस के दो खिलाड़ी बाहर

पिछले तीन मैचों में हार की हैट्रिक लगाकर आ रही मुंबई इंडियंस (MI vs RCB) आज का मैच किसी भी कीमत पर जीतना चाहेगी। लेकिन इस मैच में रोहित शर्मा और मिचेल सेंटनर नहीं खेल रहे हैं। रोहित जहां चोटिल हैं तो मिचेल सेंटनर की तबीयत खराब है।

कप्तान पंड्या ने टॉस के समय रवि शास्त्री से बातचीत में कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन टॉस हारना अच्छा ही हुआ। अब अच्छा क्रिकेट खेलने और जीत हासिल करने का समय है।

हमने अच्छा क्रिकेट खेला है, लेकिन बड़े मौकों पर हार गए। पिछले मैच में हमने चार मैचों में 20 से अधिक ओवर फेंके, जो स्वीकार्य नहीं है। हमने इस बारे में बात की है और योजना बनाई है। रोहित नहीं खेलेंगे, उन्हें फिट होने में कुछ समय लगेगा सैंटनर (मिचेल) अस्वस्थ हैं। क्विंटन की वापसी हुई है, मयंक रावत डेब्यू करेंगे।

देखों दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रियान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

RCB को चैंपियन बनाने का दम रखते हैं ये 5 खिलाड़ी, अपने दमदार प्रर्दशन से अब तक मचाई है IPL 2026 में तबाही

Tagged:

Mumbai Indians MI vs RCB PUNJAB KINGS IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com