KKR के खिलाफ GT की प्लेइंग XI फिक्स, शुभमन (कप्तान), बटलर, सुंदर, राशिद…

Published - 16 Apr 2026, 04:49 PM | Updated - 16 Apr 2026, 04:52 PM

GT Playing XI

GT Playing XI: शुक्रवार को शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस का सामना तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पर गुजरात टाइटंस (GT Playing XI) को हराना केकेआर के लिए काफी मुश्किल होगा।

जबकि उस वक्त जब केकेआर खुद अपनी पहली जीत की तलाश कर रही है। वहीं, गुजरात ने भी इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन (GT Playing XI) को फिक्स कर लिया है, जिसमें शुभमन गिल कप्तान होंगे तो जोस बटलर, वाशिंगटन सुंदर और राशिद खान समेत ये 11 खिलाड़ी खेल सकते हैं। साथ ही इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस खिलाड़ी को चांस मिल सकता है।

GT Playing XI: शीर्ष तीन का शानदार फॉर्म जारी

गुजरात टाइटंस (GT Playing XI) की बल्लेबाजी में उनका शीर्ष क्रम काफी अहम कड़ी माना जाता है, जिसमें कप्तान शुभमन गिल, साईं सुदर्शन और जोस बटलर शामिल हैं। इस तिकड़ी को ध्वस्त करना केकेआर के गेंदबाजों के लिए काफी मुश्किल चुनौती होगी। शुभमन गिल मौजूदा सीजन में खेले तीन मैचों में 165 रन बना चुके हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल है।

जबकि जोस बटलर के बल्ले से 4 पारियों में दो हाफ सेेंचुरी की मदद से 176 रन ठोक चुके हैं। जबकि साईं भी 4 पारियों में एक पचासा की मदद से 113 रन बना चुके हैं। बता दें कि, गुजरात की बैटिंग लाइन अप में उनका शीर्ष तीन बेहद अहम होने वाला है। अगर जीटी को केकेआर के खिलाफ जीत दर्ज करनी है तो शुरुआती तीन बल्लेबाजों (GT Playing XI) में से दो का चलना बेहद जरूरी होगा।

मिडिल ऑर्डर में विस्फोटक शामिल

शुरुआती तीन बल्लेबाजों के बाद चौथे नंबर पर गुजरात टाइटंस (GT Playing XI) के लिए वाशिंगटन सुंदर बैटिंग के लिए आते हैं, जिन्होंने आईपीएल 2026 में एक अर्धशतकीय पारी खेली है तो पांचवें पर ग्लेन फिलिप्स को बल्लेबाजी के लिए भेजा जाता है, जो कि 3 पारियों में सिर्फ 42 रन ही बना सके हैं तो राहुल तेवतिया का बल्ला भी इस सीजन अधिक कमाल नहीं दिखा पाया है।

लेकिन मुश्किल परिस्थितियों में गुजरात का ये बैटिंग ऑर्डर किसी भी गेंदबाजी खेमे को नेस्तनाबूद करने का दम रखता है, जिसमें एक से बढ़कर एक विस्फोटक खिलाड़ी शामिल हैं। साथ ही सातवें नंबर पर राशिद खान आते हैं, जिसके पास चौके-छक्के और फंसे हुए मैच निकालने की काबिलियत मौजूद है।

इस गेंदबाजी अटैक से बचना मुश्किल

बल्लेबाजी के बाद गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी (GT Playing XI) की बात करते हैं, जो कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेल सकती है। इस टीम में कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खतरनाक गेंदबाज शामिल हैं, जो कि 140 किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं।

जबकि प्रसिद्ध कृष्णा आईपीएल 2026 में सर्वाधिक 10 बल्लेबाजों का शिकार कर चुके हैं तो सिराज ने तीन, अशोक शर्मा ने चार और रबाडा ने चार विकेट झटके हैं। वहीं, लेग स्पिनर राशिद खान ने 5 बल्लेबाजों को पवेलियन की रास्ता दिखाया है।

हालांकि, खास बात ये है कि अशोक, रबाडा, सिराज और प्रसिद्ध की फास्ट बॉलिंग के सामने रन बनाना विरोधी बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल होता है और इसी का लाभ अन्य गेंदबाजों को मिल जाता है। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर शाहरुख खान को शामिल किया जा सकता है।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा।

इम्पैक्ट प्लेयर- शाहरुख खान

GT vs KKR, Pitch Report: गेंदबाजों का होगा बोलबाला, या बल्लेबाजों के बल्ले से होगी रनों की बारिश? जानिए कैसा रहेगा पिच का हाल

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com