GT vs KKR, Pitch Report: गेंदबाजों का होगा बोलबाला, या बल्लेबाजों के बल्ले से होगी रनों की बारिश? जानिए कैसा रहेगा पिच का हाल
Published - 16 Apr 2026, 04:28 PM | Updated - 16 Apr 2026, 04:31 PM
Table of Contents
GT vs KKR Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होने वाला है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाली इस भिड़ंत में गेंद और बल्ले के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिलेगी। एक तरफ केकेआर के नाइट्स होंगे तो दूसरी और गुजरात के टाइटंस होंगे।
ऐसे में दर्शकों को एक ब्लॉकबस्टर मुकाबला देखने को मिल सकता है। लेकिन मैच से पहले चलिए जानते हैं कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच (GT vs KKR Pitch Report) पर किसका बोलबाला रहने वाला है। क्या यहां पर गेंदबाजों की कहर बरपेगा या फिर बल्लेबाजों के बल्ले से रनों की बारिश होगी। चलिए जानते हैं कि पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है।
GT vs KKR Pitch Report: बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले!
अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच (GT vs KKR Pitch Report) को आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल माना जाता है, जहां पर रन पानी की तरह बहते हैं। नई गेंद से रन बनाना यहां काफी आसान होता है, लेकिन मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, पिच धीमी होती जाती है, जिससे गेंद थोड़ी फंसकर बल्ले पर आती है और उस वक्त बड़े शॉट्स खेलना बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल होता है।
मिडिल ओवर में नए बल्लेबाजी के लिए यहां रन बनाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन अच्छी तरह से जम चुके बल्लेबाज यहां पर आसानी से रन बनाने में सफल होते हैं और यही इस पिच (GT vs KKR Pitch Report) की खासियत भी है।
स्लोअर बॉल होगा खास हथियार
बल्लेबाजी के लिए शानदार मानी जाने वाली नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच (GT vs KKR Pitch Report) पर गेंद पुरानी होने के बाद स्लोअर गेंद का इस्तेमाल काफी अधिक देखने को मिलता है और गेंदबाज डेथ ओवरों में भी इसका ही इस्तेमाल अधिक करते हैं, ताकि बल्लेबाजों को रफ्तार न मिले और वह बड़े हिट्स न लगा पाए।
साथ ही स्लोअर गेंद फंकने पर गेंद थोड़ी फंसकर भी आती है, जिससे बल्ले और गेंद का मिलान सही से नहीं हो पाता और इस स्थिति में बल्लेबाज के आउट होने की संभावना (GT vs KKR Pitch Report) काफी बढ़ जाती है।
कितना रहता है औसतन स्कोर?
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर औसतन स्कोर पहली पारी में 174 से 183 रन के बीच होता है, जबकि दूसरी पारी में यह गिरकर 148 से 152 रन के बीच सिमट जाता है। हालांकि, शाम के समय यहां पर ओस गिरती है, जिसके चलते टॉस जीतने वाले कप्तान अधिकांश मौकों पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हैं, ताकि वह ओस का फायदा उठा सके।
लेकिन एक बार स्कोर बोर्ड पर विशालकाय स्कोर खड़ा करने के बाद उनका पीछा करना काफी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि भले ही यहां पर दूसरी पारी में ओस गिरती है, लेकिन मैदान बड़ा होने के कारण छक्के लगाना काफी मुश्किल होता है। बता दें कि, गुजरात को इसी मैदान पर राजस्थान रॉयल्स ने 6 रन से हराया था। जबकि राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 210 रन बनाए थे।
Tagged:
cricket news Narendra Modi Stadium GT vs KKR Pitch Reportऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर