GT vs KKR मैच के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे प्लेइंग में कर सकते हैं बदलाव, कार्तिक-रिंकू को मौका, तो ये 2 खिलाड़ी बाहर
Published - 16 Apr 2026, 03:58 PM | Updated - 16 Apr 2026, 04:02 PM
Table of Contents
GT vs KKR: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में ये टीम अभी तक पांच मैच खेल चुकी है, जिसमें से चार में उन्हें हार मिली है तो एक मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। फिलहाल ये टीम अंकतालिका में 10वें पायदान पर है।
जबकि अगला मुकाबला केकेआर का गुजरात टाइटंस (GT vs KKR) से 17 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, जिसको वह हर कीमत पर जीतना चाहेंगे। ऐसे में वह प्लेइंग इलेवन के अंदर बदलाव कर सकते हैं। जहां कार्तिक त्यागी और उप कप्तान रिंकू बने रहेंगे तो दो खिलाड़ियों का बाहर होना तय माना जा रहा है। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं ये प्लेयर्स।
GT vs KKR: कार्तिक-रिंकू को मिल सकता है मौका
दाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी और बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलने का मौका मिल सकता है। कार्तिक ने मौजूदा सीजन में केकेआर (GT vs KKR) के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस सीजन 5 मैच की 4 पारियों में 5 विकेट लिए हैं, जबकि इकॉनमी रेट 10.46 का रहा है।
लेकिन कार्तिक केकेआर के लिए अधिकांश बार पावर प्ले और डेथ में गेंदबाजी करते हैं और उनकी सटीक यॉर्कर पर बड़े हिट्स लगाना काफी मुश्किल होगा। यही कारण है कि जीटी (GT vs KKR) के खिलाफ त्यागी को मौका मिल सकता है। साथ ही उप कप्तान रिंकू सिंह का भी खेलना तय माना जा रहा है। भले ही रिंकू के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं, लेकिन बावजूद इसके टीम मैनेजमेंट अपना भरोसा बनाए हुए हैं।
ये 2 खिलाड़ी बाहर
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच (GT vs KKR) में रमनदीप सिंह और वैभव अरोड़ा की छुट्टी की जा सकती है तो उनकी जगह तेजस्वी सिंह और मथीशा पथिराना को मौका मिल सकता है। बता दें कि, तेजस्वी सिंह दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और अब तक खेली 4 पारियों में 168.65 के स्ट्राइक रेट के साथ वह 113 रन बना चुके हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है।
इस दौरान तेजस्वी ने 8 छक्के मारे हैं। यही कारण है कि रमनदीप को बाहर करके तेजस्वी को मौका मिल सकता है। वहीं, वैभव अरोड़ा का फॉर्म में मौजूदा सीजन (GT vs KKR) में ठंडा रहा है।
उन्होंने 4 पारियों में 6 विकेट लिए हैं, लेकिन उनका इकॉनमी रेट 12 का रहा है। इस प्रदर्शन के चलते टीम मैनेजमेंट वैभव के स्थान पर मथीशा पथिराना का उपयोग कर सकती है। लेकिन वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलते नजर आएंगे।
इन खिलाड़ियों से भी होगी उम्मीद
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2026 में सबसे बड़ी मुश्किल उनकी बैटिंग और बॉलिंग रही है। बल्लेबाजी क्रम रन नहीं बना रहा है तो गेंदबाजी विभाग 200 के टारगेट को नहीं बचा पा रहा है। यही कारण है कि ये टीम फिलहाल अंक तालिका में 10वें स्थान पर विराजमान है।
इस सीजन फिन एलन, कैमरून ग्रीन और रिंकू सिंह का बल्ला खामोश रहा है तो अंगकृष रघुवंशी और अंजिक्य रहाणे के बल्ले से उन पेस से रन नहीं आ रहे हैं, जिसकी उम्मीद अक्सर टीम मैनेजमेंट को होती है।
वहीं, वरुण चक्रवर्ती की फिरकी का जादू गायब है तो अनुकूल रॉय का इस्तेमाल भी टीम मैनेजमेंट सही से नहीं कर पा रहा है। यही कारण है कि टीम के पास बड़े नाम तो हैं, लेकिन फॉर्म अभी भी गुमशुदा नजर आ रही है।
केकेआर की संभावित प्लेइंग इलेवन
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, तेजस्वी सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, मथीशा पथिराना।
इम्पैक्ट प्लेयर- रोवमैन पॉवेल
करोड़ों की सैलरी लेकिन मैदान पर फेल! IPL 2026 में फ्लॉप साबित हुए ये 5 बड़े नाम
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर