करोड़ों की सैलरी लेकिन मैदान पर फेल! IPL 2026 में फ्लॉप साबित हुए ये 5 बड़े नाम
Published - 16 Apr 2026, 03:13 PM | Updated - 16 Apr 2026, 03:19 PM
Table of Contents
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 23 मैच समाप्त हो चुका है, लेकिन कुछ दिग्गज खिलाड़ियों के लिए IPL 2026 अबतक बुरे सपने जैसा साबित हो रहा है। नीलामी में फ्रेंचाइजियों ने इन सितारों पर पानी की तरह पैसा बहाया था, ताकि वे अपनी टीम को चैंपियन बना सकें।
हालांकि, मैदान पर इनका प्रदर्शन उनकी भारी-भरकम सैलरी के साथ मेल नहीं खा रहा है। चलिए जानते हैं उन 5 बड़े नामों के बारे में जो IPL 2026 के इस सीजन में अब तक पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं।
कैमरून ग्रीन और लिविंगस्टोन उम्मीद पर उतरने में नाकाम

कोलकाता नाइट राइडर्स ने कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा था, जिससे वे इस सीजन के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने। लेकिन IPL 2026 में उनका बल्ला पूरी तरह खामोश नजर आ रहा है। वे न तो मध्यक्रम में रन बना पा रहे हैं और न ही गेंदबाजी में विकेट चटका रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में भी गेंदबाजी में काफी मार पड़ी उसके बाद बल्लेबाजी में पहले गेंद पर नूर अहमद के गेंद गोल्डन डक आउट हो गए।
दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद ने लियाम लिविंगस्टोन पर 13 करोड़ रुपये का बड़ा दांव लगाया था। लिविंगस्टोन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, मगर इस सीजन में वे दहाई का आंकड़ा छूने के लिए भी संघर्ष करते दिख रहे हैं। दरअसल लिविंगस्टोन अपनी बैट स्पीड को लेकर जाने जाते हैं लेकिन वो इस साल दबाव में नजर आ रहे हैं।
IPL 2026 में क्रुणाल पांड्या ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी
राशिद खान और ट्रिस्टन स्टब्स अपनी स्टारडम को बिखेरने में विफल
गुजरात टाइटंस के उप-कप्तान राशिद खान हमेशा से टीम के मुख्य खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। हालांकि, IPL 2026 के शुरुआती मैचों में उनकी फिरकी का जादू बेअसर साबित हो रहा है। उन्होंने 4 मैचों में केवल 5 विकेट लिए हैं और उनकी इकोनॉमी रेट भी पहले जैसी सटीक नहीं रही है।
वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के ट्रिस्टन स्टब्स, जिन्हें टीम ने 10 करोड़ रुपये की मोटी रकम पर रिटेन किया था, फिनिशर की भूमिका निभाने में विफल रहे हैं। स्टब्स से उम्मीद थी कि वे आखिरी ओवरों में मैच पलटेंगे, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट काफी गिर गया है। जिस तरह से उनका पिछला सीजन गया था उस मुताबिक प्रदर्शन को जारी रखने में हांफते दिख रहे हैं।
इंजरी से जूझ रहे हैं विराट कोहली, RCB vs LSG मैच के बाद खुद किया बड़ा खुलासा
निकोलस पूरन भी IPL 2026 में फ्लॉप
लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को अपनी टीम का एक्स-फैक्टर माना था। पूरन को उनकी पावर-हिटिंग के लिए करोड़ों की सैलरी दी जाती है, लेकिन IPL 2026 में उनका फॉर्म टीम के लिए सिरदर्द बन गया है। वे गलत समय पर अपना विकेट फेंक रहे हैं, जिससे लखनऊ का मध्यक्रम दबाव में आ जाता है।
यदि इन खिलाड़ियों ने जल्द ही वापसी नहीं की, तो उनकी टीमों के लिए प्लेऑफ की राह बहुत कठिन हो जाएगी। प्रशंसकों को उम्मीद है कि IPL 2026 के दूसरे हाफ में ये सितारे अपनी लय वापस पा लेंगे।
पूरण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भी दूरी बना ली है उसके बावजूद पिछले साल वाला प्रदर्शन बरकरार नहीं रख पाए जबकि ये कैरिबियाई खिलाड़ी साल भर टी 20 लीग में ही हिस्सा लेते हैं। वेस्टइंडीज क्रिकेट से इन्होंने सैलरी जैसे मामलों पर इस्तीफा दिया था।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर