इस महिला के कंधों पर है RCB की फिटनेस की जिम्मेदारी, कोहली तक को रखती हैं फिट — जानिए कौन हैं नवनीता गौतम

Published - 16 Apr 2026, 03:09 PM | Updated - 16 Apr 2026, 03:12 PM

Navnita Gautam

Navnita Gautam : आईपीएल 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 19वें सीजन में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभागों में संतुलन देखने को मिल रहा है, लेकिन इस सफलता के पीछे सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि सपोर्ट स्टाफ की भी बड़ी भूमिका है। इसी बीच आरसीबी की एक महिला सदस्य अचानक सुर्खियों में आ गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर में वह स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का मसाज करती नजर आईं, जिसके बाद फैंस के बीच उनकी चर्चा तेज हो गई। यह महिला हैं नवनीता गौतम (Navnita Gautam), जो टीम की फिटनेस की रीढ़ मानी जाती हैं।

कौन हैं Navnita Gautam ?

IPL 2021: Who is RCB Mystery Girl Navnita Gautam with Kyle Jamieson in Viral Photo during match against KKR in Dugout, Virat Kohli | IPL 2021: जिनसे नजरें हटा नहीं पा रहे

नवनीता गौतम (Navnita Gautam) भारतीय मूल की कनाडाई नागरिक हैं, जिन्होंने कनाडा के वैंकूवर से फिजियोथेरेपी की पढ़ाई की है। खेलों के क्षेत्र में उनका अनुभव काफी व्यापक रहा है। आरसीबी से जुड़ने से पहले वह ग्लोबल टी20 कनाडा लीग में टोरंटो नेशनल्स टीम के साथ काम कर चुकी हैं।

इसके अलावा उन्होंने एशिया और यूरोप के कई गोल्फ टूर में भी अपनी सेवाएं दी हैं। नवनीता ने भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम के साथ एशिया कप में भी काम किया, जिससे उन्हें इंटरनेशनल स्तर का अनुभव मिला।

आरसीबी में भूमिका और जिम्मेदारी

नवनीता गौतम (Navnita Gautam) का काम सिर्फ खिलाड़ियों की चोटों का इलाज करना ही नहीं है, बल्कि उनकी फिटनेस को बेहतर बनाए रखना भी है। वह मांसपेशियों और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं पर विशेष ध्यान देती हैं और खिलाड़ियों की रिकवरी को तेज करने में अहम भूमिका निभाती हैं।

टीम के कई खिलाड़ी फिटनेस से जुड़ी सलाह के लिए उन पर निर्भर रहते हैं। यही कारण है कि आरसीबी के लगातार अच्छे प्रदर्शन में उनका योगदान काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। 2025 में टीम के खिताब जीतने के पीछे उनकी मेहनत को भी अहम फैक्टर माना गया।

आईपीएल में पहली महिला सपोर्ट स्टाफ

नवनीता गौतम (Navnita Gautam) आईपीएल इतिहास की पहली महिला सपोर्ट स्टाफ सदस्य मानी जाती हैं, जिन्होंने पुरुष टीम के साथ बतौर स्पोर्ट्स मसाज थेरेपिस्ट काम किया। वह साल 2019-20 के आसपास आरसीबी से जुड़ीं और तब से लगातार टीम के साथ बनी हुई हैं।

बाद में उन्हें वुमेंस प्रीमियर लीग में भी आरसीबी की महिला टीम के साथ काम करने की जिम्मेदारी दी गई, जिसमें स्मृति मंधाना और श्रेयंका पाटिल जैसी खिलाड़ी शामिल हैं।

पुरुष टीम के साथ काम करने को लेकर उन्होंने कहा कि टीम के सभी खिलाड़ी उनके लिए भाई जैसे हैं और उनके काम में जेंडर कोई मायने नहीं रखता।

सोशल मीडिया और पर्सनल लाइफ

नवनीता गौतम (Navnita Gautam) सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके हजारों फॉलोअर्स हैं, जहां वह फिटनेस से जुड़ी टिप्स और अपनी लाइफस्टाइल शेयर करती रहती हैं।

2021 में वह पहली बार तब चर्चा में आईं जब उनकी एक तस्वीर डगआउट से वायरल हुई थी, जिसमें न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन उनके साथ नजर आए थे। उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षित महाजन से शादी की है।

उनके पति भी कई बार आरसीबी टीम के साथ नजर आते हैं। नवनीता खुद को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं, लेकिन उनकी मेहनत और योगदान उन्हें लगातार चर्चा में बनाए रखता है।

ये भी पढ़े : CSK vs SRH मैच से पहले ईशान किशन से छिनी जाएगी कप्तानी, अब खिलाड़ी के हाथों टीम की कमान

Tagged:

Virat Kohli Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Navnita Gautam
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com