GT vs KKR Live Streaming: कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं मैच का लुत्फ? यहां जानिए सारी जानकारी
Published - 16 Apr 2026, 03:33 PM | Updated - 16 Apr 2026, 03:35 PM
Table of Contents
GT vs KKR Live Streaming: शुक्रवार को आईपीएल 2026 के 25वें मैच में गुजरात टाइटंस का सामना कोलकात नाइट राइडर्स से होगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। केकेआर ने टूर्नामेंट में अभी तक पांच मैच खेले हैं, जिसमें से चार मैच में उन्होंने हार मिली है तो एक मैच बारिश के चलते रद्द करना पड़ा था।
गुजरात टाइटंस (GT vs KKR Live Streaming) का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा है। उन्होंने खेले चार मैचों में दो जीते हैं तो इतने ही गंवाए हैं। ऐसे में दोनों ही टीमों की नजर इस मैच को जीतने पर होगी। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि आप इस मैच का लुत्फ कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं।
GT vs KKR Live Streaming: टीवी पर कहां आएंगा लाइव?
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ये मैच देखने के लिए भारी संख्या में प्रशंसक पहुंच सकते हैं। लेकिन जो लोग ये मैच मैदान पर जाकर नहीं देख सकते हैं, वह अपने घर पर टीवी में मैच का पूरा आनंद ले सकते हैं।
गुजरात बनाम कोलकाता मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (GT vs KKR Live Streaming) पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2 जैसे चैनल पर यह मैच अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं, जो कि रोमांच को दोगुना कर देगा।
कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?
शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाटइ राइडर्स के बीच होने वाले मैच को दर्शक अपने मोबाइल या लैपटॉप पर भी देख सकते हैं। मोबाइल पर यह मैच जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं तो लैपटॉप पर आप ये मैच जियो हॉट स्टार की वेबसाइट पर जाकर देख पाएंगे।
हालांकि, मोबाइल या लैपटॉप पर मैच का लुत्फ उठाने के लिए आपको इसका सब्सक्रिप्शन (GT vs KKR Live Streaming) लेना होगा, क्योंकि कुछ मिनट फ्री दिखाने के बाद आपको इसकी जरूरत होगी, तभी आप पूरा मैच देख पाएंगे।
कितने बजे शुरू होगा मैच?
गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इस सुपरहिट मुकाबले (GT vs KKR Live Streaming) की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। लेकिन मैच शुरू होने से आधे घंटे पर पहले यानी 7 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए पहुंचेंगे।
टॉस होने के 30 मिनट बाद मैच की पहली गेंद फेंकी जाएगी। बता दें कि, जीटी और केकेआर के बीच आईपीएल इतिहास में कुल 5 मैच खेले हैं, जिसमें तीन में जीटी ने बाजी मारी है तो केकेआर को सिर्फ एक जीत नसीब हुई है। जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकल पाया था।
Tagged:
GT vs KKR IPL 2026 GT vs KKR Live Streamingऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर