GT vs KKR Today Match Prediction, Match 25- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी
Published - 16 Apr 2026, 03:08 PM | Updated - 16 Apr 2026, 03:09 PM
Table of Contents
GT vs KKR Today Match Prediction: गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच IPL 2026 टूर्नामेंट का 25वां मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस ने खराब शुरुआत के बाद लगातार 2 मुकाबले जीतकर टूर्नामेंट में अच्छी वापसी की है वह 4 अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई है। लखनऊ के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में शुभमन गिल और जोस बटलर ने अर्धशतक लगाया था प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट लिए हैं।
गुजरात टाइटंस इस मैच को जीतकर शीर्ष-4 में जाना चाहेगी। दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अभी तक यह सीजन काफी निराशाजनक रहा है। चेन्नई के खिलाफ मिली 32 रन की हार के साथ कोलकाता लगातार 5 मैच हार चुकी है और अंतिम स्थान पर है। टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के लिए कोलकाता को इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और GT vs KKR Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
मैच डिटेल्स (GT vs KKR Match Details):
| मैच | गुजरात टाइटंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स |
| स्टेडियम | नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद |
| मैच की तारीख | 16 अप्रैल 2026 (07:30 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Star Sports Network, JioHotstar |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (GT vs KKR Head-to-Head):
मैच: 4
गुजरात टाइटंस ने जीते: 3
कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते: 1
ड्रॉ/टाई: 0
पिछले 6 मैचों में गुजरात टाइटंस आगे रही है।
हालिया फॉर्म (GT vs KKR Recent Form):
गुजरात टाइटंस: W, W, L, L, L
कोलकाता नाइट राइडर्स: L, L, L, L, L
गुजरात टाइटंस लगातार दो मैच जीतकर फॉर्म में है।
पिच रिपोर्ट (GT vs KKR Pitch Report- नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद)
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर अभी तक 39 (IPL) मैच खेले गए हैं, जिसके आंकड़े इस प्रकार हैं:
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 62% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 38% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 183 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 169 |
| पिच अनुकूल | पेसर्स के लिए अनुकूल (70%) |
GT vs KKR Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर कोलकाता नाइट राइडर्स पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 45–50
अनुमानित कुल स्कोर: 165–175
मैच परिणाम: गुजरात टाइटंस की जीत की संभावना
GT vs KKR Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर गुजरात टाइटंस पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 55–55
अनुमानित कुल स्कोर: 200–210
मैच परिणाम: गुजरात टाइटंस की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (GT vs KKR Playing XI Today):
गुजरात टाइटंस प्लेइंग-XI:
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा
कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग-XI:
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
टीम न्यूज़: इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स फिन एलन की जगह टिम सीफर्ट को टीम में जगह दे सकती है।
टॉप बल्लेबाज (GT vs KKR Top Scorer Prediction)
शुभमन गिल लगातार दो अर्धशतक लगा चुके हैं। इन्होंने अभी तक 3 पारियों में 165 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।
जोस बटलर का रिकॉर्ड कोलकाता के खिलाफ अच्छा रहा है। यह अभी तक 4 पारियों में 176 रन बन चुके हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। इनकी फॉर्म को देखते हुए यह इस मैच में भी टॉप रन स्कोर रह सकते हैं।
टॉप गेंदबाज (GT vs KKR Top Bowler Prediction)
प्रसिद्ध कृष्णा इस समय 10 विकेटों के साथ पर्पल कैप होल्डर हैं। पिछले मैच में इन्होंने 4 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।
कार्तिक त्यागी ने चेन्नई के खिलाफ काफी अच्छी गेंदबाजी की है और 2 विकेट लिए हैं। यह डेथ ओवर्स में गेंदबाजी करते हैं। इस मैच में भी अपनी टीम को ब्रेकथ्रू दिला सकते हैं।
GT vs KKR Today Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?
गुजरात टाइटंस लगातार 2 मैच जीतकर फार्म में लौट चुकी है इस मुकाबले में टीम को अपने होम ग्राउंड पर खेलने का भी फायदा मिलेगा। टीम के प्रमुख खिलाड़ी शुभमन गिल, जोस बटलर और राशिद खान भी अच्छी लय में नज़र आ रहे हैं। इसके अलावा कोलकाता के खिलाफ गुजरात टाइटंस का रिकॉर्ड भी अच्छा है। इसलिए इस मैच में गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी है।
गुजरात टाइटंस के जीतने की संभावना: 60%
कोलकाता नाइट राइडर्स के जीतने की संभावना: 40%
IPL 2026: गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स स्क्वाड:
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन, साई किशोर, इशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, जयंत यादव, कुलवंत खेजरोलिया
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, फिन एलन, दक्ष कामरा, कार्तिक त्यागी, सार्थक रंजन, सौरभ दुबे
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।