RCB को चैंपियन बनाने का दम रखते हैं ये 5 खिलाड़ी, अपने दमदार प्रर्दशन से अब तक मचाई है IPL 2026 में तबाही

Published - 16 Apr 2026, 04:31 PM | Updated - 16 Apr 2026, 04:42 PM

RCB

IPL 2026 का 24वां मुकाबला आज खेला जाना है और RCB इस सीजन में एक अलग ही लय में नजर आ रही है। अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज इस टीम ने अब तक खेले गए 5 मैचों में से 4 में जीत दर्ज की है।

डिफेंडिंग चैंपियन होने के नाते टीम पर खिताब बचाने का दबाव था, लेकिन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। आज हम उन 5 खिलाड़ियों की बात करेंगे जिन्होंने मैदान पर तबाही मचा रखी है।

विराट कोहली

Virat Kohli

दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस समय ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने IPL 2026 के 5 मैचों में 228 रन बना लिए हैं, जिसमें उनका औसत 57 का रहा है।

लखनऊ के खिलाफ पिछले मैच में भी उन्होंने 49 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम की जीत की नींव रखी थी। कोहली की यह फॉर्म RCB के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि उनकी निरंतरता टीम को बड़े स्कोर तक ले जा रही है।

इंजरी से जूझ रहे हैं विराट कोहली, RCB vs LSG मैच के बाद खुद किया बड़ा खुलासा

जोश हेजलवुड

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने गेंदबाजी आक्रमण को नई धार दी है। चोट के बाद वापसी करते हुए उन्होंने लखनऊ के खिलाफ महज 20 रन देकर 1 विकेट झटका और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

उनकी सटीक लाइन और लेंथ विपक्षी बल्लेबाजों के लिए काल साबित हो रही है। RCB के लिए हेजलवुड डेथ ओवर्स और पावरप्ले दोनों में बेहद किफायती और खतरनाक साबित हो रहे हैं।

CSK vs SRH मैच से पहले ईशान किशन से छिनी जाएगी कप्तानी, अब खिलाड़ी के हाथों टीम की कमान

भुवनेश्वर कुमार गेंद से देंगे RCB को स्वींग

अनुभवी स्विंग सुल्तान भुवनेश्वर कुमार इस सीजन में आरसीबी के लिए तुरुप का इक्का साबित हुए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्होंने 27 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। नई गेंद से विकेट निकालने की उनकी कला टीम को शुरुआती बढ़त दिलाती है।

भुवी और हेजलवुड की जोड़ी ने मिलकर विपक्षी टीमों के टॉप ऑर्डर को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है, जो इस साल टीम की मजबूती है।

टीम डेविड

फिनिशर की भूमिका में टीम डेविड ने अब तक सबको प्रभावित किया है। मध्यक्रम में आकर तेजी से रन बनाने की उनकी क्षमता RCB को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद करती है।

इस सीजन में उन्होंने 147 से ज्यादा रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 200 के करीब रहा है। दबाव की स्थिति में बड़े छक्के लगाने की उनकी काबिलियत टीम को अंत तक मैच में बनाए रखती है।

क्रुणाल पांड्या

ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने इस सीजन में गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाया है। पिछले मैच में उन्होंने 38 रन देकर 2 विकेट लिए और मिचेल मार्श जैसे खतरनाक खिलाड़ी को आउट किया।

क्रुणाल की स्पिन गेंदबाजी चिन्नास्वामी जैसे मैदान पर रन रोकने में काफी कारगर साबित हो रही है। उनकी मौजूदगी से आरसीबी को एक अनुभवी ऑलराउंड विकल्प मिला है, जो मैच का पासा पलटने का दम रखता है।

नोट: IPL 2026 की ताजा अंक तालिका के अनुसार RCB वर्तमान में 8 अंकों के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है और उनकी नजरें लगातार दूसरे खिताब पर हैं।

Tagged:

RCB IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com