MI vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 229 का टारगेट दिया, पूरन की धमाकेदार वापसी

Published - 04 May 2026, 09:28 PM | Updated - 04 May 2026, 09:37 PM

MI Vs LSG

MI vs LSG: IPL 2026 के 47वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में रनों की बारिश देखने को मिला। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

लखनऊ की ओर से निकोलस पूरन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। अब मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 229 रनों का विशाल लक्ष्य है। MI vs LSG का यह मुकाबला अब बेहद रोमांचक मोड़ पर है।

MI vs LSG में निकोलस पूरन का धमाकेदार वापसी

MI Vs LSG

MI vs LSG के इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई। पूरन ने महज 21 गेंदों में 63 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 गगनचुंबी छक्के और 1 चौका जड़ा।

पूरन का स्ट्राइक रेट 300 का रहा, जिसने मुंबई के गेंदबाजो का जमकर क्लास लगाया। उनके साथ मिचेल मार्श ने भी 25 गेंदों पर 44 रनों का योगदान दिया। इन दोनों की बल्लेबाजी के दम पर लखनऊ ने पावरप्ले में ही 90 रन जोड़ लिए थे, जो इस सीजन का एक बड़ा स्कोर है।

Purple Cap Update: पर्पल कैप की दौड़ में RCB के Bhuvneshwar Kumar का जलवा बरकरार, देखें टॉप-5 की ताजा लिस्ट

हिम्मत सिंह और एडेन मार्कराम ने संभाली पारी

मध्यक्रम में जल्दी विकेट गिरने के बाद हिम्मत सिंह और एडेन मार्कराम ने मोर्चा संभाला। हिम्मत सिंह ने समझदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 40 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

वहीं एडेन मार्कराम ने 25 गेंदों में 31 रन जोड़कर टीम को 220 के पार ले जाने में मदद की। आखिरी ओवरों में अक्षत रघुवंशी ने भी 7 गेंदों में 11 रन बनाकर स्कोर को 228 तक पहुँचाया।

मुंबई की ओर से कॉर्बिन बॉश सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2 विकेट चटकाए, जबकि जसप्रीत बुमराह आज काफी महंगे साबित हुए और बिना विकेट के 45 रन लुटाए। हालांकि दीपक चाहर ने आखिरी ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और बिना बाउंड्री के ओवर निकाला।

IPL 2026 के 4 सबसे भावुक पल, जब फैंस से लेकर क्रिकेटर तक हुए इमोशनल, छलके सभी के आंसू

मुंबई के सामने 229 रनों की बड़ी चुनौती

वानखेड़े की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन 229 रनों का लक्ष्य किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होता, लेकिन इस साल MI vs LSG में ये स्कोर बड़ा नहीं है।

मुंबई इंडियंस को अगर यह मैच जीतना है, तो उनके ओपनर बल्लेबाजों को वैसी ही शुरुआत देनी होगी जैसी लखनऊ को मिली थी। मुंबई के लिए चिंता का विषय जसप्रीत बुमराह की फॉर्म और दीपक चाहर की महंगी गेंदबाजी रही है।

चाहर ने अपने 4 ओवरों में 43 रन दिए और कोई सफलता हासिल नहीं की। अब देखना होगा कि मुंबई के बल्लेबाज इस दबाव को कैसे झेलते हैं और क्या वे इस विशाल लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे।

अब MI vs LSG के इस मैच की दूसरी पारी में मुंबई के पलटवार पर सबकी नजरें टिकी हैं। क्या मुंबई के धुरंधर इस चुनौती को पार कर पाएंगे या लखनऊ अपनी घातक गेंदबाजी से बाजी मार लेगी।

Tagged:

Nicholas Pooran MI VS LSG IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

लॉर्ड्स (Lord's), लंदन

अनिल कुंबले (Anil Kumble)
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com