Purple Cap Update: पर्पल कैप की दौड़ में RCB के Bhuvneshwar Kumar का जलवा बरकरार, देखें टॉप-5 की ताजा लिस्ट

Published - 04 May 2026, 04:55 PM | Updated - 04 May 2026, 04:56 PM

Purple Cap Update

Purple Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 46 मैच के बाद पर्पल कैप पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपना कब्जा बनाए रखा है। मौजूदा सीजन में भुवनेश्वर कुमार की घातक स्विंग गेंदबाजी को खेलना बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल होता जा रहा है और यही कारण है कि उनकी टीम लगातार पावर प्ले में विकेट चटका रही हैं। चलिए आपको बताते हैं कि भुवनेश्वर कुमार के अलावा पर्पल कैप (Purple Cap Update) की दौड़ में शीर्ष पांच गेंदबाज कौन हैं, जिन्होंने बल्लेबाजों का जीना हराम करके रखा हुआ है।

Purple Cap Update: भुवनेश्वर कुमार पहले स्थान पर काबिज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आईपीएल 2026 में पर्पल कैप (Purple Cap Update) की दौड़ में सबसे आगे हैं। भुवी ने मौजूदा सीजन में खेली 9 पारियों में 17 बल्लेबाजों का शिकार किया है। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 7.54 का है। खास बात ये है कि भुवी अपने अधिकांश ओवर में या तो पावर प्ले में डालते हैं या फिर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते हैं। लेकिन इसके बाद भी वह बल्लेबाजों को हाथ खोलने का बिल्कुल भी मौका नहीं देते हैं।

अंशुल कंबोज दूसरे नंबर पर मौजूद

पर्पल कैप (Purple Cap Update) की दौड़ में दूसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स के मीडियम तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज मौजूद हैं, जिन्होंने 9 पारियों में 17 विकेट लिए हैं। जबकि इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.49 का रहा है। अंशुल आईपीएल 2026 में पावर प्ले, मिडिल ओवर और डेथ ओवर में गेंदबाजी करते हैं और लगातार बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं। बता दें कि, भुवी का इकॉनमी रेट अंशुल से बेहतर है, जिसके चलते वह पहले और यह दूसरे स्थान पर हैं।

रबाडा ने किए 15 शिकार

गुजरात टाइटंस के अनुभवी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने आईपीएल 2026 में अभी तक 10 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी रफ्तार से 16 बल्लेबाजों का शिकार किया है, लेकिन इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 9.23 का है, जो कि थोड़ा महंगा है। हालांकि, रबाडा पावर प्ले और डेथ ओवर में विकेट चटकाने के लिए जाने जाते हैं और पर्पल कैप (Purple Cap Update) की दौड़ में तीसरे पायदान पर मौजूद हैं।

चौथे स्थान पर जोफ्रा का कब्जा

राजस्थान रॉयल्स के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर नई और पुरानी गेंदों से बल्लेबाजों को खूब परेशान कर रहे हैं। जोफ्रा ने आईपीएल 2026 में आरआर के लिए 10 पारियां खेली हैं, जिसमें उन्होंने 15 बल्लेबाजों का शिकार किया है तो 8.62 की इकॉनमी से रन खर्च किए हैं। बता दें कि, जोफ्रा जिन परिस्थितियों में गेंदबाजी करते हैं, उसके अनुसार यह इकॉनमी काफी अच्छी मानी जा सकती है।

IPL: पिछले सीजन के हीरो थे ये 4 खिलाड़ी, लेकिन इस बार नहीं मिल रहा प्लेइंग XI में मौका! बनकर रह गए सिर्फ टूरिस्ट

इशान मलिंगा भी लिस्ट में शामिल

सनराइजर्स हैदराबाद के यॉर्कर किंग इशान मलिंगा पर्पल कैप (Purple Cap Update) की दौड़ में पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। मलिंगा ने ऑरेंज आर्मी के लिए आईपीएल 2026 में 10 पारियों में गेंदबाजी की है, जिसमें उन्होंने 15 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है।

जबकि इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 9.49 का है। बता दें कि, इशान एसआरएच के लिए अधिकांश मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलते हैं, जहां पर बल्लेबाजों को खूब मदद मिलती है और उस परिस्थितियों के अनुसार यह इकॉनमी रेट काफी दमदार माना जा सकता है।

क्या पूरा सीजन नहीं खेलेंगे MS Dhoni या अब अंतिम के मैचों में करेंगे वापसी? सामने आ गई बड़ी रिपोर्ट

Tagged:

bhuvneshwar kumar Anshul Kamboj Purple Cap Update
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com