IPL: पिछले सीजन के हीरो थे ये 4 खिलाड़ी, लेकिन इस बार नहीं मिल रहा प्लेइंग XI में मौका! बनकर रह गए सिर्फ टूरिस्ट

Published - 04 May 2026, 04:26 PM | Updated - 04 May 2026, 04:56 PM

IPL

IPL दुनिया की एक ऐसी क्रिकेट लीग है, जिसमे खिलाड़ी को रातोंरात दौलत-शोहरत मिल जाती है और कुछ मुकाबलों में ही प्रदर्शन कर वह रातोंरात अपना एक बड़ा नाम बना लेता है. हालांकि एक कड़वा सच यह भी है कि IPL अर्श से फर्श पर गिराने में भी कोई कसर नहीं छोड़ता है. इस लीग के इतिहास में कई खिलाड़ी ऐसे रहे हैं, जो वन सीजन वंडर बनकर गुमनाम से हो गए और इसमें मुख्य नाम पॉल वल्थाटी, कामरान खान जैसे खिलाड़ियों का है.

दरअसल, IPL 2026 में भी कुछ ऐसा ही होता नजर आ रहा है, क्योंकि IPL 2025 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 4 खिलाड़ियों को इस सीजन प्लेइंग इलेवन में तक जगह नहीं मिल रही और वह पूरी तरह गुमनाम होते जा रहे हैं. ऐसे में डर है कि इन 4 खिलाड़ियों का भी हाल पॉल वल्थाटी, कामरान खान जैसा ना हो जाए, तो चलिए बात करते हैं उन्ही 4 खिलाड़ियों के बारे में, जिनका IPL 2025 तो काफी अच्छा रहा, लेकिन इस सीजन उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौके नहीं मिल रहे और वह सिर्फ टूरिस्ट बनकर रह गए हैं.

आर साई किशोर

Ipl

आर साई किशोर GT के एक ऑलराउंडर खिलाड़ी है, जो अपनी लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाजी और निचले क्रम पर आकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं. इस ऑलराउंडर ने पिछले सीजन गुजरात के लिए सभी 15 मैच खेले और काफी शानदार प्रदर्शन भी किया था.

गेंद के साथ इन्होने अपनी टीम के लिए 20.68 की अच्छी गेंदबाजी औसत व 9.25 के इकोनॉमी रेट के साथ कुल 19 विकेट हासिल किये थे. यह खिलाड़ी पिछले सीजन कई बार पर्पल कैप भी पहना और पूरे टूर्नामेंट में छाए रहा था.

हालांकि, उनके पिछले सीजन के शानदार प्रदर्शन के बावजूद इन्हें इस सीजन अब तक कप्तान शुभमन गिल ने एक भी मौका नहीं दिया है और इस होनहार खिलाड़ी को सिर्फ टूरिस्ट बनाकर ही रख दिया है.

अजमतुल्लाह उमरजई

अजमतुल्लाह उमरजई एक अफगानी ऑलराउंडर है, जो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और स्विंग होती गेंदों के लिए पहचाने जाते हैं. पिछले सीजन कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग ने इस खिलाड़ी पर जमकर भरोसा दिखाया और 9 मैचों में खेलने का मौका दिया था.

इस ऑलराउंडर ने भी अपने प्रदर्शन से कोच-कप्तान को निराश नही किया, जहां गेंद के साथ टीम के लिए इन्होने 8 विकेट चटकाए, वहीं बल्लेबाजी से भी योगदान देते हुए कई अहम पारियां खेली थी.

हालांकि उनके पिछले सीजन के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद IPL 2026 में एक भी मौका ना मिलना काफी सरप्राइज करता है, लेकिन सच्चाई यही है कि अब तक अजमतुल्लाह उमरजई पंजाब किंग्स की बेंच ही गर्म करते हुए नजर आए हैं.

अभिषेक पोरल

अभिषेक पोरल ने पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुल 13 मैच खेले, जिसमे इन्होने 25.59 की ठीक-ठाक औसत व 145.78 के अच्छे स्ट्राइक रेट से कुल 301 रन बनाए थे. इस सीजन भी फैंस को उम्मीद थी कि इस युवा बल्लेबाज पर ही दिल्ली का मैनेजमेंट भरोसा दिखाएगा, लेकिन इसके उलट DC ने अनुभवी नितीश राणा को चांस दिए.

नितीश राणा फिलहाल अच्छा भी कर रहे हैं ऐसे में अभिषेक पोरल की टीम में जगह नहीं बन पा रही है. इन्हें इस सीजन एक मैच खेलने का मौका भी मिला, लेकिन वह भी सिर्फ इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर, जहां इन्होने RCB के खिलाफ संयम के साथ खेलते हुए 30 रन बना डाले थे, लेकिन उस मैच के बाद यह खिलाड़ी फिर से बाहर है और अपने सीनियर खिलाड़ियों को सिर्फ पानी पिलाने का काम कर रहा है.

DC vs CSK Today Match Prediction, Match 48- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

कामिन्दु मेंडिस

कामिन्दु मेंडिस अद्भुत प्रतिभा के धनी है, जो अपने दोनों हाथ से गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं. साथ ही वह मध्यक्रम के काफी उपयोगी बल्लेबाज है. अपने छोटे से करियर में वह श्रीलंका को कई मैचों में जीत दिला चुके हैं.

IPL 2025 की मेघा नीलामी में SRH ने इस खिलाड़ी को 75 लाख के बेस प्राइज में खरीदा था और इन्हें उस सीजन 5 मुकाबलों में शिरकत करने का मौका भी मिला. अपने खेले मैचों में इन्होने 30.67 की अच्छी औसत के साथ व 133.33 के स्ट्राइक रेट से के साथ कुल 92 रन जोड़े थे.

वहीं गेंदबाजी से भी टीम के लिए योगदान देते हुए 8.57 की अच्छी इकोनॉमी रेट के साथ 2 विकेट भी चटकाए थे. हालांकि इसके बावजूद यह प्रतिभाशाली ऑलराउंडर, इस सीजन प्लेइंग इलेवन में मौके का इंतजार ही कर रहा और सिर्फ भारत दर्शन ही करता नजर आ रहा है.

प्लेऑफ से पहले RCB को लगा एक और बड़ा झटका, इंजरी के चलते घर लौटा स्टार खिलाड़ी, नहीं खेल पाएगा मैच

Tagged:

ipl Azmatullah Omarzai Abishek Porel Sai Kishor
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com