MI vs CSK Head to Head: कागजों में किस टीम का पलड़ा भारी? जानें क्या कहती दोनों टीमों के जंग की हिस्ट्री
Published - 22 Apr 2026, 03:55 PM | Updated - 22 Apr 2026, 03:58 PM
Table of Contents
MI vs CSK Head to Head: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। ये दोनों ही टीमें आईपीएल इतिहास में पांच-पांच खिताब जीत चुके हैं और इस साल अपना छठा खिताब जीतने का प्रयास करेंगे। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसको एमआई पलटन (MI vs CSK Head to Head) का गढ़ भी माना जाता है।
मुंबई बनाम चेन्नई के बीच ये भिड़ंत 23 अप्रैल को शाम 7:30 बजे शुरू होगी, लेकिन उससे पहले चलिए आपको बताते हैं कि इन दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड भिड़ंत में किसके आंकड़े अधिक बेहतर हैं। साथ ही पिछले पांच मैचों में किसका पलड़ा भारी रहा है, चलिए आपको विस्तारपूर्वक बताते हैं।
MI vs CSK Head to Head: मुंबई-चेन्नई में कौन मजबूत?
आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की राइवलरी को सबसे शानदार माना जाता है, क्योंकि इन दोनों ही टीमों के बीच दर्शकों को हर बार रोमांचक भिड़ंत देखने को मिलती है। साथ ही मुंबई और चेन्नई आईपीएल इतिहास की सबसे सफलत टीमें हैं, जिन्होंने सर्वाधिक 5-5 बार खिताब (MI vs CSK Head to Head) पर कब्जा किया है।
लेकिन हेड टू हेड आंकड़ों में मुंबई का पलड़ा थोड़ा भारी है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 39 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस ने सर्वाधिक 21 बार मैच (MI vs CSK Head to Head) जीते हैं तो चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में सिर्फ 18 जीत आई हैं। पिछला मैच दोनों के बीच 20 अप्रैल 2025 में खेला गया था, जिसमें ब्लू आर्मी ने बाजी मारी थी।
आखिरी पांच मैचों में किसका पलड़ा भारी?
चेन्नई सुपर किंग्स के आंकड़े पिछले मैच मैचों में मुंबई इंडियंस (MI vs CSK Head to Head) के खिलाफ काफी धमाकेदार रहे हैं। साल 2023 से 2025 के बीच एमआई और सीएसके के बीच कुल 5 मैच खेले गए हैं, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने चार बार बाजी मारी है तो सिर्फ एक बार मुंबई इंडिंयस मैच जीतने में सफल रही है।
साल 2025 में दोनों टीमें दो बार आमने-सामने आई थी, जिसमें एक मैच एमआई (MI vs CSK Head to Head) ने जीता था तो एक में येलो आर्मी ने बाजी मारी थी। वहीं 2023 में चेन्नई ने दोनों और 2024 में खेले गए एकमात्र मैच पर अपना कब्जा किया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या चेन्नई एक बार फिर मैन इन ब्लू को हराने में कामयाब होती है या सीएसके का खराब फॉर्म उनको यहां भी शिकस्त (MI vs CSK Head to Head) देता है।
वर्ल्ड क्रिकेट के 4 बड़े क्रिकेटर, जो अगले ऑक्शन हो जाएंगे अनसोल्ड! अब कभी नहीं खेलेंगे IPL
दो खिलाड़ियों की होगी मैच में एंट्री
यह मैच इसलिए भी खास रहने वाला है, क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मैच से आईपीएल में वापसी कर सकते हैं। धोनी पिंडली की चोट से वापसी कर रहे हैं, जिसके चलते वह शुरुआती 6 मैचों में टीम का हिस्सा नहीं थे।
लेकिन सोशल मीडिया में वायरल हो रही वीडियोज में साफ देखा जा सकता है कि वह पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और ऐसे में मुंबई के खिलाफ वापसी कर सकते हैं। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस के धाकड़ ऑलराउंडर विल जैक्स की वापसी भी एमआई स्क्वाड में हो चुकी है। माना जा रहा है कि 23 मार्च को वह येलो आर्मी के विरुद्ध मैदान पर उतर सकते हैं।
दुनिया के सबसे खतरनाक ओपनर के नाम का हुआ ऐलान, Kohli-Rohit को पछाड़ इस बल्लेबाज को मिला 'ताज'
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर