हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन होगी टीम इंडिया में वापसी

Published - 27 Jul 2026, 01:07 PM | Updated - 27 Jul 2026, 01:55 PM

Hardik Pandya 18

Hardik Pandya Fitness Update: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या IPL 2026 के बाद से एक्शन में नजर नहीं आए हैं। हार्दिक को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी थी लेकिन वह अपनी चोट से नहीं उबर पाए और इसी वजह से बाहर हो गए थे।

इसके बाद, उनका (Hardik Pandya) चयन इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए हुआ लेकिन रिहैब के दौरान उन्हें क्वाड्रिसेप्स इंजरी हो गई और गेंदबाजी फिटनेस भी सही नहीं पाई गई। इसी वजह से इंग्लैंड के खिलाफ भी हार्दिक की वापसी नहीं हो पाई। हालांकि, अब एक गुड न्यूज आई है और बताया जा रहा है कि हार्दिक फिट हो गए हैं और अगस्त से चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Hardik Pandya की फिटनेस पर बड़ा अपडेट

Hardik Pandya 19

आईपीएल 2026 के दौरान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने बैक इंजरी के कारण कुछ मुकाबले मिस किए थे। इसके बाद, जब उनकी वापसी अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में होनी थी तो पैर में मोच आने के कारण बाहर हो गए। फिर उन्हें क्वाड्रिसेप्स इंजरी हो गई, जो इंग्लैंड सीरीज से बाहर होने का कारण बनी।

रिटर्न-टू-प्ले प्रोटोकॉल किया पूरा

लगातार चोटों की समस्या के कारण हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में काफी समय बिताया और उन्होंने वापसी के लिए जरूरी रिटर्न-टू-प्ले प्रोटोकॉल भी पूरा कर लिया है। जब भी कोई खिलाड़ी चोट के कारण बाहर होता है तो उसे वापसी से पहले यह प्रोटोकॉल पूरा करना होता है। BCCI ने इसे अनिवार्य किया है।

अगस्त से हार्दिक पांड्या चयन के लिए उपलब्ध

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अगस्त से चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि, टेस्ट में वो खेलते नहीं हैं, इसी वजह से उनका श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नजर आना मुश्किल ही है। वहीं, एशियन गेम्स में भी हार्दिक के चयन की संभावना कम ही नजर आती है। इसी वजह से दाएं हाथ के ऑलराउंडर की वापसी सितंबर-अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे या फिर टी20 सीरीज में हो सकती है।

भारत को 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। वहीं, इसके बाद 6 से 17 अक्टूबर तक पांच मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लेना हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार्दिक पांड्या की वापसी करने की संभावना जताई जा रही है।

वर्ल्ड कप 2027 के लिए हार्दिक का फिट रहना जरूरी

अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है। उन परिस्थितियों में हार्दिक पांड्या एक ऑलराउंडर के रूप में काफी अहम होंगे। हार्दिक की मौजूदगी में भारत को बल्लेबाजी में गहराई और तेज गेंदबाजी में विकल्प मिलता है। वो दोनों ही विभागों में मैच विनर हैं। इसी वजह से हार्दिक का होना काफी जरूरी है, क्योंकि उनके जैसी काबिलियत नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे और सूर्यांश शेडगे के पास नहीं है।

यह भी पढ़ें: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, बुमराह समेत इन खिलाड़ियों की फिटनेस ने बढ़ाई गौतम-अजीत की टेंशन

Tagged:

team india hardik pandya Hardik Pandya Latest news
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com